RR vs RCB 33rd IPL Match 2020: स्टीव स्मिथ की शानदार हाफ सेंचुरी, राजस्थान ने बैंगलोर को दिया 178 रन का लक्ष्य

दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 33वें मुकाबले में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए हैं.

राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

RR vs RCB 33rd IPL Match 2020: दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Stadium) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 33वें मुकाबले में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने 36 गेंद में 57 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. स्मिथ ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान छह चौके और एक छक्का लगाया.

स्टीव स्मिथ के अलावा राजस्थान रॉयल्स के लिए सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 22 गेंद में सात चौके और एक छक्का की मदद से 41, बेन स्टोक्स ने 19 गेंद में दो चौके की मदद से 15, संजू सैमसन ने छह गेंद में एक छक्का की मदद से नौ, विकेटकीपर खिलाड़ी जोस बटलर ने 25 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 24, राहुल तेवतिया ने 11 गेंद में एक छक्का और एक चौका की मदद से नाबाद 19 और जोफ्रा आर्चर ने तीन गेंद में दो रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- CSK vs DC, IPL 2020: आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स होगी आमने-सामनें, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आज अफ्रीकी ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस मॉरिस (Chris Morris) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के कोटे में महज 26 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर को अपना शिकार बनाया. मॉरिस के अलावा टीम के लिए लेग ब्रेक गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने भी अपने चार ओवरों के स्पेल में 34 रन खर्च करते हुए दो सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड