RR vs RCB 33rd IPL Match 2020: स्टीव स्मिथ की शानदार हाफ सेंचुरी, राजस्थान ने बैंगलोर को दिया 178 रन का लक्ष्य
दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 33वें मुकाबले में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए हैं.
RR vs RCB 33rd IPL Match 2020: दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Stadium) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 33वें मुकाबले में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने 36 गेंद में 57 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. स्मिथ ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान छह चौके और एक छक्का लगाया.
स्टीव स्मिथ के अलावा राजस्थान रॉयल्स के लिए सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 22 गेंद में सात चौके और एक छक्का की मदद से 41, बेन स्टोक्स ने 19 गेंद में दो चौके की मदद से 15, संजू सैमसन ने छह गेंद में एक छक्का की मदद से नौ, विकेटकीपर खिलाड़ी जोस बटलर ने 25 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 24, राहुल तेवतिया ने 11 गेंद में एक छक्का और एक चौका की मदद से नाबाद 19 और जोफ्रा आर्चर ने तीन गेंद में दो रन की पारी खेली.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आज अफ्रीकी ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस मॉरिस (Chris Morris) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के कोटे में महज 26 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर को अपना शिकार बनाया. मॉरिस के अलावा टीम के लिए लेग ब्रेक गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने भी अपने चार ओवरों के स्पेल में 34 रन खर्च करते हुए दो सफलता प्राप्त की.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

