Steve Smith: घंटों तक लिफ्ट में फंसे रहे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, सोशल मीडिया पर शेयर की दास्तान
उन्होंने एक बार फिर से प्रशंसकों को अपडेट किया, "लेबुस्चागने से लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुल रहा है, क्या कोई और मेरी मदद कर सकता है. वरना मैं यहीं बैठा रहूंगा. साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से इससे बाहर निकलने का सुझाव भी मांगा."
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के टेस्ट उपकप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) गुरुवार को मेलबर्न (Melbourne) के हयात होटल (Hyatt Hotel) की एक लिफ्ट में फंस गए. उन्होंने लिफ्ट से ही इंस्टाग्राम (Instagram) पर लाइव फोटो साझा की. स्मिथ के साथी मार्नस लाबुस्चागने (Marnus Labuschagne) ने लिफ्ट का दरवाजा खोलने की बहुत कोशिशें की लेकिन उनकी सारी कोशिशें नाकाम रही. स्मिथ ने लबुस्चागने को फोन पर कहा, "मैं अपनी मंजिल पर हूं और लिफ्ट फंसा हूं. दरवाजा नहीं खुल रहा. उधर, लबुस्चागने ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला." AUS vs ENG 3rd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म तक इंग्लैंड का स्कोर 31/4, ऑस्ट्रेलिया फिर एक बड़ी जीत की ओर
उन्होंने एक बार फिर से प्रशंसकों को अपडेट किया, "लेबुस्चागने से लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुल रहा है, क्या कोई और मेरी मदद कर सकता है. वरना मैं यहीं बैठा रहूंगा. साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से इससे बाहर निकलने का सुझाव भी मांगा."
बाद में, लबुस्चागने एक होटल स्टाफ के साथ लिफ्ट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे और स्मिथ को एक घंटे बाद वहां से बाहर निकाला गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2021 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

