आस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने वार्नर, स्मिथ, बैनक्रॉफ्ट के ऊपर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की

आस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने एक बार फिर स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट के ऊपर लगे प्रतिबंध को हटाने की बात को दोहराया है.

वार्नर, स्मिथ, बैनक्रॉफ्ट (Photo Credit: Getty)

मेलबर्न: आस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने एक बार फिर स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट के ऊपर लगे प्रतिबंध को हटाने की बात को दोहराया है. एसीए ने हाल ही में गेंद से छेड़खानी मामले की रिपोर्ट में टीम की जीतने की संस्कृति को इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा है कि इन तीनों खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को हटा देना चाहिए.

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में इसी साल हुए टेस्ट मैच में इन तीनों खिलाड़ियों को गेंद से छेड़खानी के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था. वार्नर और स्मिथ पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगा था तो वहीं बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा था. इस विवाद को लेकर क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने जांच के लिए एक समिति का गठन किया था जिसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टीम में हर हाल में जीत की संस्कृति के कारण खिलाड़ियों ने यह कदम उठाया. यह भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलियाई टीम से बैन हुए डेविड वार्नर जनवरी में बांग्लादेश के इस टीम से खेलते हुए आयेंगे नजर 

एसीए के अध्यक्ष ग्रेग डायेर ने कहा, "समिति की समीक्षा में पता चल चुका है कि जो कुछ भी दक्षिण अफ्रीका में हुआ उसके लिए क्रिकेट आस्ट्रेलिया को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. हां यहां गलती व्यक्तिगत है लेकिन अब सबूत हैं और साथ ही सिस्टम के विफल होने का भी पता एक स्वतंत्र जांच से चल गया है. यह काफी अहम है."

उन्होंने कहा, "इस जानकारी से, व्यवहारिक बुद्धि, शालीनता, आधारभूत पारदर्शिता और नैसर्गिक न्याय के आधार पर सजा को कम कर देना चाहिए. खिलाड़ियों ने पहले से ही अपना समय खेल में गंवा दिया है. उन्होंने जनता के सामने शर्मिदगी झेली है और साथ ही बड़ी वित्तीय मुसीबत का सामना किया है."

उन्होंने कहा, "क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) को मेरा साफ संदेश है. इन तीनों खिलाड़ियों को काफी सजा मिल चुकी है इसलिए इन्हें खेलने की अनुमति दी जानी चाहिए. मैं कहना चाहता हूं कि एसीए इनके ऊपर लगे प्रतिबंध को खत्म करने को लेकर मुखर है."

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड