SL vs AUS 1st Test 2025 Day 3 Live Streaming: तीसरे दिन फॉलो-ऑन से बचना चाहेगी श्रीलंकाई टीम, बल्लेबाजों के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मचाएंगे तांडव, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें पहले टेस्ट का लाइव प्रसारण

फैंस श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मुकाबले का आनंद FanCode ऐप और वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से ले सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर मैच की सभी अपडेट्स और कवरेज उपलब्ध होंगी, जिससे दर्शक कहीं भी और कभी भी मैच का लुत्फ उठा सकेंगे.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (Photo: @OfficialSLC/@CricketAus)

Australia National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का पहला मुकाबला 29 जनवरी(बुधवार) से गॉल(Galle) के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम(Galle International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 AM से खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 15 ओवरों में तीन विकेट खोकर 44 रन बना लिए थे. श्रीलंका की टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 610 रन पीछे हैं. श्रीलंका की तरफ से कामिंदु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 13 रन ने बनाए. कामिंदु मेंडिस के अलावा दिनेश चांडीमल 9 रन बटोरे. वहीं, ओशादा फर्नांडो, दिमुथ करुणारत्ने और एंजेलो मैथ्यूज ने सात-सात रन बनाए. दिनेश चांडीमल नाबाद नौ रन और कामिंदु मेंडिस नाबाद 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क, मैथ्यू कुह्नमैन और नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. अब तीसरे दिन देखना दिलचस्प होगा कि श्रीलंका की टीम मैच में वापसी करेगी या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज फॉलोऑन करेंगे. यह भी पढ़ें: तीसरे दिन श्रीलंका के बल्लेबाज करेंगे मैच में वापसी या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, यहां जानें तीसरे दिन खेल से पहले पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

टॉस जीतने के बाद पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 92 रन बोर्ड पर जड़ दिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी 154 ओवरों में छह विकेट खोकर 654 रनों पर घोषित कर दी. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 232 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. उस्मान ख्वाजा के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ ने 141 रन बनाए. इन दोनों के अलावा जोश इंग्लिस ने 102 रन, ट्रैविस हेड ने 57 रन और मार्नस लाबुशेन ने 20 रन बनाए. एलेक्स कैरी नाबाद 46 रन, ब्यू वेबस्टर 23 रन और मिचेल स्टार्क नाबफ 19 रन बनाए. दूसरी तरफ, श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या और जेफरी वांडरसे ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. इन दोनों के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.

 

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल 31 जनवरी(शुक्रवार) को गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 10: 00 बजे से खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ का सीधा प्रसारण भारत में टीवी पर उपलब्ध नहीं होगा. जिसके कारण फैंस, इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट किसी भी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, फैंस श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया रोमांचक मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल का स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

फैंस श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मुकाबले का आनंद FanCode ऐप और वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से ले सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर मैच की सभी अपडेट्स और कवरेज उपलब्ध होंगी, जिससे दर्शक कहीं भी और कभी भी मैच का लुत्फ उठा सकेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड