क्रिकेट

IND vs SL 3rd T20I 2024 Live Toss Updates: श्रीलंका के कप्तान चैरिथ असलांका ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन

बारिश के कारण टॉस देरी से हुई है. जिसमे श्रीलंका के कप्तान चैरिथ असलांका ने टॉस जीतकर पह्लेपहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. जिसके वजह से सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.

IND vs SL 3rd T20I 2024 Live Toss Updates: श्रीलंका के कप्तान चैरिथ असलांका ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

IND vs SL 3rd T20I 2024 Live Score Updates: 30 जुलाई (मंगलवार) को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज का आखिरी मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, बारिश के कारण टॉस देरी से हुई है. जिसमे श्रीलंका के कप्तान चैरिथ असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. जिसके वजह से सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. टीम इंडिया ने पहले ही सीरीज पर कब्ज़ा जमा लिया है जिसके वजह से चार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह को करम देने का फैसला किया है. वही श्रीलंका बिना किसी बदलाव के उतर रही है. यह भी पढ़ें: बारिश ने भारत बनाम श्रीलंका तीसरे टी20 में डाला बाधा, टॉस में देरी, जानें कब होगा शुरू होगा मुकाबला

श्रीलंका ने जीता टॉस

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (C), संजू सैमसन (W), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (सी), चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2024 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).