ICC Women's ODI Ranking: आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर श्रीलंकाई कप्तान चमारी अथापथु, हेली मैथ्यूज ने भी लगाई लंबी छलांग

श्रीलंकाई खिलाड़ी ने ऑलराउंडर रैंकिंग में भी दो स्थान की छलांग लगाकर नौवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में प्रवेश किया. दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट नाबाद 184 रन बनाकर दो पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गईं, जिससे उनकी टीम ने तीसरे वनडे में पांच विकेट पर 301 रन का विशाल स्कोर बनाया.

Chamari Athapaththu (Photo Credit: IANS)

ICC Women's ODI Ranking: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद 195 रन की पारी के बाद श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु मंगलवार को जारी नई आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर लौट आईं. अथापथु का ये नौवां वनडे शतक था जो महिला वनडे मैचों में सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वोच्च स्कोर है. वो इंग्लैंड की हरफनमौला खिलाड़ी नताली साइवर-ब्रंट को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर पहुंच गईं. आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बाएं हाथ की यह खिलाड़ी इससे पहले 3 से 12 जुलाई, 2023 तक बेथ मूनी और फिर साइवर-ब्रंट को पछाड़कर नंबर एक स्थान हासिल किया था. यह भी पढ़ें: पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, देखें तस्वीरें

श्रीलंकाई खिलाड़ी ने ऑलराउंडर रैंकिंग में भी दो स्थान की छलांग लगाकर नौवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में प्रवेश किया. दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट नाबाद 184 रन बनाकर दो पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गईं, जिससे उनकी टीम ने तीसरे वनडे में पांच विकेट पर 301 रन का विशाल स्कोर बनाया.

वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज पाकिस्तान में नाबाद 140 और 44 रन की पारियों के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में सात स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त 11वें स्थान पर पहुंच गईं। वह वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में भी तीन स्थान की छलांग लगाकर दक्षिण अफ्रीका की मारिजैन कैप के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गईं

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट