Sri Lanka vs West Indies, 1st T20I Scorecard: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को दिया 180 रनों का टारगेट, चरिथ असलांका और कामिंदु मेंडिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकर्ड

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 2024 का पहला मुकाबला आज यानी 13 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलांका कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान रोवमैन पॉवेल के कंधों पर हैं.

चैरिथ असलांका और कामिन्दु मेंडिस (Photo Credits: Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 1st T20I Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 2024 (T20 Series 2024) का पहला मुकाबला आज यानी 13 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज (West Indies) की कमान रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के कंधों पर हैं. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होगा. Sri Lanka vs West Indies, 1st T20I Live Playing XI Update: पहले टी20 मुकाबले में इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं श्रीलंका और वेस्टइंडीज, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका की टीम ने आठ मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, वेस्टइंडीज ने सात मैच अपने नाम किए हैं. साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ है.

यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकर्ड:

पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 27 रन के स्कोर पर दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कुसल मेंडिस और कामिन्दु मेंडिस ने मिलकर पारी को संभाला.

श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 179 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से चरिथ असलांका ने सबसे ज्यादा 59 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस शानदार पारी के दौरान चरिथ असलांका ने 35 गेंदों पर नौ चौके लगाए. के अलावा कामिंदु मेंडिस ने 51 रन बनाए.

वेस्टइंडीज की टीम को रोमारियो शेफर्ड ने पहली कामयाबी दिलाई. वेस्ट इंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. रोमारियो शेफर्ड के अलावा अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी और शमर स्प्रिंगर ने एक-एक विकेट अपने नाम किए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 180 रन बनाने हैं. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त लेना चाहेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\