Sri Lanka vs West Indies, 1st T20I Key Players To Watch: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच आज के खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में श्रीलंका का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वे 3-0 से हार गए. हालांकि, श्रीलंका की टीम ने सनथ जयसूर्या के कोचिंग कार्यकाल में वनडे और टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है. श्रीलंकाई टीम इस बार अपने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज जीतना चाहेगी.

श्रीलंका बनाम वेस्ट इंडीज (Photo Credits: Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 1st T20I Match: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 2024 (T20 Series 2024) का पहला मुकाबला आज यानी 13 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज (West Indies) की कमान रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के कंधों पर हैं. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होगा. SL vs WI 1st T20I 2024 Preview: दांबुला में खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहला टी20 रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में श्रीलंका का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वे 3-0 से हार गए. हालांकि, श्रीलंका की टीम ने सनथ जयसूर्या के कोचिंग कार्यकाल में वनडे और टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है. श्रीलंकाई टीम इस बार अपने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज जीतना चाहेगी. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज टीम ने अपनी पिछली टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को 3-0 से हराया है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका की टीम ने आठ मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, वेस्टइंडीज ने सात मैच अपने नाम किए हैं. साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच कोई टी20I मैच नहीं हुआ है. दोनों के बीच एक रोमंचक मुकाबला होने की उम्मीद है.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

कुसल मेंडिस: श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं. कुसल मेंडिस ने अभी तक अपने करियर में 70 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान कुसल मेंडिस के बल्ले से 1727 रन निकले हैं. आज के मुकाबले में भी कुसल मेंडिस कोहराम मचा सकते हैं.

पथुम निसांका: पथुम निसांका श्रीलंका के प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज है. टी20 फॉर्मेट में पथुम निसांका 54 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान पथुम निसांका ने 28 के औसत से 1418 रन बनाए हैं.

वानिंदु हसरंगा: श्रीलंका के घातक आलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 4 विकेट लिए थे. हाल ही में सीपीएल टूर्नामेंट में भी वानिंदु हसरंगा ने घातक गेंदबाजी की थीं. इस मैच में भी वानिंदु हसरंगा अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

शाई होप: वेस्टइंडीज टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज शाई होप बेहतरीन फॉर्म में है. सीपीएल टूर्नामेंट में शाई होप काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. आज के मुकाबले में भी शाई होप शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं.

अल्जारी जोसेफ: अल्जारी जोसेफ वेस्टइंडीज टीम के अनुभवी गेंदबाज है. 29 टी20 मुकाबले में अल्जारी जोसेफ 48 विकेट ले चुके हैं. सीपीएल में भी अल्जारी जोसेफ ने लगभग हर मैच में विकेट लिया है. आज के मुकाबले में भी अल्जारी जोसेफ विरोधी टीम के पसीनें छुड़ा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेललेज, असिथा फर्नांडो, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना.

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेट कीपर), ब्रैंडन किंग, आंद्रे फ्लेचर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, फैबियन एलन, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट