Sri Lanka vs New Zealand Test Series 2024 Live Streaming: गल्ले के ऐतिहासिक मैदान पर श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी रोमांचक टेस्ट सीरीज, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 18 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज आगाज होगा. इस सीरीज का पहला मुकाबला 18 से 23 सितंबर तक खेला जाएगा. जबकि दूसरा और आखिरी टेस्ट 26 सितंबर से खेला जाएगा. दोनों टेस्ट मैच गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेले जाएंगे.

SL vs NZ (Photo: @OfficialSLC/@BLACKCAPS)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Test Series 2024 Live Streaming: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 18 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज आगाज होगा. इस सीरीज का पहला मुकाबला 18 से 23 सितंबर तक खेला जाएगा. जबकि दूसरा और आखिरी टेस्ट 26 सितंबर से खेला जाएगा. दोनों टेस्ट मैच गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेले जाएंगे. श्रीलंका की टीम ने हाल ही में इंग्लैंड का दौरान किया था. जहां तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम एक टेस्ट मैच के लिए हाल ही में भारत आई थी. लेकिन बारिश के कारण टेस्ट मैच रद्द हो गया. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक टेस्ट सीरीज देखने को मिल सकती हैं. यह भी पढें: Afghanistan vs South Africa ODI Series 2024 Live Streaming: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाएगी रोमांचक वनडे सीरीज, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

सीरीज का पहला टेस्‍ट मैच अनोखा माना जा रहा है. टेस्‍ट मैच 5 दिन के होते हैं, लेकिन श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड के बीच पहला टेस्‍ट मैच 6 दिन तक चलेगा. यह टेस्‍ट गाले में खेला जाएगा. दरअसल, श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव की वजह से 21 सितंबर को मैच में रेस्‍ट डे होगा. श्रीलंका की टीम ने साल 2019 के बाद से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट नहीं जीता है और अपने घर पर जीत हासिल करने के लिए मैदान में नजर आएगी.

श्रीलंका और टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: पहला टेस्ट 18 से 23 सितंबर (गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, सुबह 10 बजे से)

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: दूसरा टेस्ट 26 से 30 सितंबर (गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, सुबह 10 बजे से).

गॉल स्टेडियम के टेस्ट आंकड़े

श्रीलंका के गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अब तक कुल 44 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें 23 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. जबकि 15 मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत हैं. इसके अलावा 6 मैच ड्रा हुए हैं. गॉल स्टेडियम में आखिरी टेस्ट मैच 2023 में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी.

भारत में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट कैसे देखें?

बता दें की भारत में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का आधिकारिक प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. ऐसे में फैंस श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण सोनी टेन 1 एसडी/एचडी पर देख सकेंगे। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. लेकिन इसके लिए प्रशंसको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड

श्रीलंका टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समाराविक्रमा, ओशादा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, जेफरी वेंडरसे, मिलान रथ्नायके

न्यूज़ीलैंड टीम: टिम साउथी (कप्तान), टॉम लैथम (उप-कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विलियम ओ'रूर्के, अजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, केन विलियमसन, विल यंग

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड