Sri Lanka vs New Zealand ODI Head To Head: वनडे में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. ऐसे में अब वनडे सीरीज पर सभी की निगाहें हैं.

SL vs NZ (Photo: @OfficialSLC/@BLACKCAPS)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team ODI Head To Head: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. ऐसे में अब वनडे सीरीज पर सभी की निगाहें हैं. श्रीलंका ने हाल ही में वेस्टइंडीज और भारत को अपने घर पर वनडे सीरीज में हराया था. ऐसे में न्यूजीलैंड को भी एक कड़ी चुनौती दे सकती है. यह भी पढें: Sri Lanka vs New Zealand 1st ODI 2024 Live Streaming: पहले वनडे में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

वनडे सीरीज में श्रीलंका की कमान चरित असलांका के कंधों पर होगी. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज की वनडे टीम में वापसी हुई है. जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिशेल सेंटनर के हाथों में होगी. कीवी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज मिच हे और ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को पहली बार शामिल किया गया है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड

श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम वनडे में कुल अब तक 102 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड ने 102 में से 52 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि श्रीलंका को 41 मैचों में जीत नसीब हुई है. आखिरी बार नवंबर में बेंगलुरु में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 लीग मैच में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी. जहां कीवी टीम ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया था.

हेड टू हेड रिकॉर्ड को देख के इतना साफ होता है न्यूजीलैंड की टीम ज्यादा मजबूत है. हालांकि यह सीरीज श्रीलंका में खेली जा रही है. इसलिए कीवी टीम के लिए श्रीलंका को हराना इतना भी आसान नहीं होगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड

श्रीलंका वनडे टीम: चरिथ असलांका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल जनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडू मेंडिस, जनिथ लियानागे, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), निशान मदुष्का (विकेटकीपर), दुनिथ वेल्लालेज, वानिंदू हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चामिदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुष्का, मोहम्मद शिराज

न्यूजीलैंड वनडे टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी,  एडम मिल्ने, जैक फाउलकेस, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, विल यंग

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड