Sri Lanka vs New Zealand, 1st Test Day 5 Stumps Scorecard: पांचवें दिन का खेल खत्म, रोमांचक मोड़ पर पंहुचा पहला टेस्ट, न्यूजीलैंड जीत से महज 68 रन दूर; यहां देखें SL बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

जवाब में पहली पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 90.5 ओवरों में 340 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लैथम ने सबसे ज्यादा 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली. टॉम लैथम के अलावा डेरिल मिशेल ने 57 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. प्रभात जयसूर्या के अलावा रमेश मेंडिस को दो विकेट मिले.

New Zealand (Photo: @BLACKCAPS)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 18 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium). श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड (New Zealand) की कमान टिम साउदी ( Tim Southee) के हाथों में हैं. पांचवें दिन का खेल खत्म हो गया हैं. SL vs NZ 1st Test 2024 Day 5 Live Streaming: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच में एक दिन के रेस्ट के बाद उतरेगी दोनों टीमें, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें 5वें दिन का लाइव प्रसारण

यहां देखें पांचवें दिन का स्कोरकार्ड:

पांचवें दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 68 ओवर में आठ विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 68 रन बनाने हैं, जबकि श्रीलंका की टीम जीत से महज दो विकेट दूर हैं. न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रवीन्द्र ने सबसे ज्यादा नाबाद 91 रन बनाये हैं. रचिन रवीन्द्र के अलावा टॉम ब्लंडेल और केन विलियमसन ने 30-30 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से रमेश मेंडिस और प्रभात जयसूर्या ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. रमेश मेंडिस और प्रभात जयसूर्या के अलावा असिथा फर्नांडो और धनंजय डी सिल्वा ने एक-एक विकेट लिए.

इससे पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज अच्छी नहीं रहीं और महज 32 रनों के स्कोर दो विकेट गिर गए. इसके बाद दिनेश चांडीमल और एंजेलो मैथ्यूज ने मिलकर पारी को संभाला. पहली पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 91.5 ओवरों में 305 रन बनाकर सिमट गई.

श्रीलंका की तरफ से कामिंदु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 114 रनों की बेहतरीन पारी खेली. कामिंदु मेंडिस के अलावा विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने 50 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओ'रूर्के ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. विलियम ओ'रूर्के के अलावा अजाज पटेल और ग्लेन फिलिप्स ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.

जवाब में पहली पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 90.5 ओवरों में 340 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लैथम ने सबसे ज्यादा 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली. टॉम लैथम के अलावा डेरिल मिशेल ने 57 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. प्रभात जयसूर्या के अलावा रमेश मेंडिस को दो विकेट मिले.

दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम ने 94.2 ओवरों में 309 रन बनाकर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से दिमुथ करुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 83 रनों की बेहतरीन पारी खेली. दिमुथ करुणारत्ने के अलावा दिनेश चांडीमल ने 61 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से अजाज पटेल ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए हैं. अजाज पटेल के अलावा विलियम ओ'रूर्के को तीन विकेट मिला. श्रीलंका की टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 276 रनों का लक्ष्य रखा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड