Sri Lanka vs New Zealand 1st Test 2024 Day 3 Scorecard: न्यूजीलैंड की पहली पारी 340 रन पर सिमटी, तीन बल्लेबाजों ने ठोका अर्धशतक

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज यानी 20 सितम्बर को गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल जा रहा है. तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी 340 रनों पर सिमट गई.

Daryl Mitchell (Photo: @BLACKCAPS)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st Test 2024 Day 3 Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज यानी 20 सितम्बर को गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल जा रहा है. तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी 340 रनों पर सिमट गई. इसी के साथ मेहमान टीम ने 35 रनों की बढ़त भी हासिल की. न्यूजीलैंड की ओर से टीब बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा. टॉम लैथम ने 70 रन, केन विलियमसन 55 रन और डेरिल मिशेल 57 रन बनाए. यह भी पढें: India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard: रवींद्र जडेजा शतक से दूर रहे, भारत 376 पर सिमटा

वहीं श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा रमेश मेंडिस को 3 विकेट और धनंजय डी सिल्वा को 2 विकेट मिला. फिलहाल खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 15 ओवर में 1 विकेट की नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड की ओर से दूसरी पारी में विलियम ओ'रूर्के ने पहला विकेट लिया.

न्यूजीलैंड की पहली पारी 340 रन पर सिमटी, तीन बल्लेबाजों ने ठोका अर्धशतक

इससे पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज अच्छी नहीं रहीं और महज 32 रनों के स्कोर दो विकेट गिर गए. इसके बाद दिनेश चांडीमल और एंजेलो मैथ्यूज ने मिलकर पारी को संभाला. पहली पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 91.5 ओवरों में 305 रन बनाकर सिमट गई.

श्रीलंका की तरफ से कामिंदु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 114 रनों की बेहतरीन पारी खेली. कामिंदु मेंडिस के अलावा विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने 50 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओ'रूर्के ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. विलियम ओ'रूर्के के अलावा अजाज पटेल और ग्लेन फिलिप्स ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.

स्कोरकार्ड:

श्रीलंका की पहली पारी 305/10: (दिमुथ करुणारत्ने 2 रन, पथुम निसांका 27 रन, कुसल मेंडिस 50 रन, दिनेश चांडीमल 30 रन, एंजेलो मैथ्यूज 36 रन, धनंजय डी सिल्वा 11 रन, कामिंडु मेंडिस 114 रन, रमेश मेंडिस 14 रन, प्रभात जयसूर्या 0 रन, लाहिरू कुमारा नाबाद 2 रन, असिथा फर्नांडो 0 रन).

न्यूजीलैंड गेंदबाजी: (विलियम ओ'रूर्के 55/5, अजाज पटेल अजाज पटेल/2 और ग्लेन फिलिप्स 52/2.)

न्यूजीलैंड की पहली पारी: 340/10 (90.5 ओवर)  (टॉम लैथम 70 रन, डेवोन कॉनवे 17 रन, केन विलियमसन 55 रन, रचिन रवीन्द्र नाबाद 39 रन, डेरिल मिशेल नाबाद 57 रन और टॉम ब्लंडेल नाबाद 18 रन.)

श्रीलंका गेंदबाजी: (धनंजय डी सिल्वा 31/2, प्रभात जयसूर्या 136/1, रमेश मेंडिस 101/1.)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\