Sri Lanka vs New Zealand 1st T20I 2024 Key Players To Watch Out: पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को कड़ी टक्कर देने उतरेगी न्यूजीलैंड, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

बल्लेबाजी में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कुसल परेरा मुख्य बल्लेबाज होंगे. पथुम निसांका ने हाल के मुकाबलों में 291 रन बनाए हैं. दूसरी तरफ, न्यूज़ीलैंड इस सीरीज में अपने नए कप्तान मिशेल सैंटनर के अगुवाई में खेल रहा है. टीम को लगभग पांच महीनों के बाद T20 मुकाबलों में वापसी करनी है. बल्लेबाजी में ग्लेन फिलिप्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, और मार्क चैपमैन टीम के प्रमुख स्तंभ हैं.

SL vs NZ (Photo: @OfficialSLC/@BLACKCAPS)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st T20 2024: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 9 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में शाम सात बजे से खेला जाएगा. श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अपने घर में शानदार प्रदर्शन कर रही है. श्रीलंका ने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2-1 से टी20 सीरीज और वनडे सीरीज में करारी शिकस्त दी. ऐसे में फिर एक बार श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम भारत को 3-0 से टेस्ट सीरीज हराने के बाद इस सीरीज में उतरेगी. कीवी टीम के लिए श्रीलंका को उसके घर में हराना इतना आसान नहीं होगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक सीरीज देखने को मिल सकती है.

अपने पिछले कुछ मुकाबलों में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन किया है. नए मुख्य कोच सनथ जयसूर्या के नेतृत्व में टीम ने सभी प्रारूपों में बेहतरीन नतीजे हासिल किए हैं. कप्तान चरित असलंका की अगुवाई में श्रीलंका घरेलू मैदान पर अपनी मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी से न्यूज़ीलैंड को कड़ी चुनौती देना चाहेगा. Sri Lanka vs New Zealand 1st T20 2024 Live Streaming: पहले टी20 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बल्लेबाजी में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कुसल परेरा मुख्य बल्लेबाज होंगे. पथुम निसांका ने हाल के मुकाबलों में 291 रन बनाए हैं. दूसरी तरफ, न्यूज़ीलैंड इस सीरीज में अपने नए कप्तान मिशेल सैंटनर के अगुवाई में खेल रहा है. टीम को लगभग पांच महीनों के बाद T20 मुकाबलों में वापसी करनी है. बल्लेबाजी में ग्लेन फिलिप्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, और मार्क चैपमैन टीम के प्रमुख स्तंभ हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (SL vs NZ Head To Head Record)

श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच अब तक कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका ने नौ मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

कुसल मेंडिस: श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने पिछले 10 मैचों में 41.33 की औसत से 372 रन बनाए हैं. इस दौरान कुसल मेंडिस की स्ट्राइक रेट 127.39 की है. श्रीलंकाई बल्लेबाजी को मज़बूती देने में कुसल मेंडिस का रोल अहम रहा है.

पाथुम निसांका: श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज पाथुम निसांका ने अपने पिछले 9 मैचों में 32.33 की औसत और 133.48 की स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए हैं. पाथुम निसांका की तकनीक और संयम ने उन्हें बल्लेबाजी क्रम में एक स्थिरता प्रदान की है.

वनिंदु हसरंगा: श्रीलंका के दिग्गज आलराउंडर वनिंदु हसरंगा ने पिछले 10 मैचों में 8.15 की इकॉनमी से 17 विकेट चटकाए हैं. 12.82 की स्ट्राइक रेट वनिंदु हसरंगा को विरोधी टीम के खिलाफ एक प्रमुख हथियार बनाती है.

मार्क चैपमैन: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने हालिया 7 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. 36.75 की औसत और 145.54 की स्ट्राइक रेट के साथ 147 रन बनाकर मार्क चैपमैन ने मध्यक्रम को संबल दिया है.

ग्लेन फिलिप्स: न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भी अपनी स्किल्स से काफी ज्यादा प्रभावित किया है. ग्लेन फिलिप्स 5 मैचों में 130.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 98 रन बनाकर 49 की औसत से बल्लेबाजी की है.

लॉकी फर्ग्यूसन: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज फर्ग्यूसन ने न्यूज़ीलैंड की गेंदबाजी को मजबूती प्रदान की है. लॉकी फर्ग्यूसन 4 मैचों में 4 की इकॉनमी से 7 विकेट अपने नाम किए थे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

श्रीलंका: चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, भानुका राजपक्षे, वनिन्दु हसरंगा, कमिंदु मेंडिस, महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुनिथ वेलालगे.

न्यूजीलैंड: मिशेल सैंटनर (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, मिचेल हे, मार्क चैपमैन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जेकब डफी, जोश क्लार्कसन, इश सोढ़ी, ज़क फोल्क्स.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 4th T20I Match Scorecard: ब्रिस्टल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 9 विकेट से दी पटखनी, हैरी ब्रूक और फिलिप सॉल्ट ने खेली धमाकेदार पारी, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 4th T20I Match Scorecard: ब्रिस्टल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 159 रनों का लक्ष्य, श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 4th T20I Match Live Score Update: ब्रिस्टल में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है करो या मरो का मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 4th T20I Live Toss And Scorecard: ब्रिस्टल में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड