Sri Lanka vs England, 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच निर्णायक वनडे मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

मौजूदा सीरीज का पिछला मुकाबला भी कोलंबो के मैदान पर ही खेला गया था जहां इंग्लैंड की टीम ने 219 रनों का टारगेट चेस किया और श्रीलंका की टीम को पांच विकेट से हरा दिया. इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. श्रीलंका टीम से पथुम निसांका, चरिथ असलंका, और कुसल मेंडिस स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 3rd ODI Match Date And Time Update: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला मंगलवार यानी 27 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका की टीम को पांच विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 3rd T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

मौजूदा सीरीज का पिछला मुकाबला भी कोलंबो के मैदान पर ही खेला गया था जहां इंग्लैंड की टीम ने 219 रनों का टारगेट चेस किया और श्रीलंका की टीम को पांच विकेट से हरा दिया. इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. श्रीलंका टीम से पथुम निसांका, चरिथ असलंका, और कुसल मेंडिस स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर इंग्लैंड टीम की तो जो रूट, बेन डकेट, और आदिल राशिद अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

जैक क्राउली की लंबे समय बाद इंग्लैंड की टीम की ओर से वनडे मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे. जैकब बेथेले को भी टीम में शामिल किया गया है. कप्तानी की जिम्मेदारी हैरी ब्रूक संभालेंगे, तो जो बटलर विकेटकीपर के रोल में नजर आएंगे. ओपनिंग की जिम्मेदारी क्राउली के साथ बेन डकेट निभाते हुए नजर आएंगे. नंबर तीन की पोजीशन पर जो रूट बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. सैम करन को भी अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है. वहीं, लियाम डॉसन को भी दूसरे स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड वनडे हेड-टू-हेड (SL vs ENG ODI Head To Head Record)

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच अबतक 81 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 39 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 38 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहा और एक मैच टाई रहा है.

SL vs ENG 3rd ODI Match 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैच: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड

स्टेडियम: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

मैच की तारीख: 27 जनवरी 2026 (02:30 PM)

लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): FanCode App और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला मंगलवार यानी 27 जनवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस दोपहर 2 बजे होगा.

कैसे और कहां देखें श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

इंग्लैंड के इस श्रीलंका दौरे का लाइव प्रसारण यूके में टीएनटी स्पोर्ट्स (TNT Sports) और डिस्कवरी+ (Discovery+) पर किया जाएगा. वहीं भारत में दर्शक इस पूरी सीरीज़ का लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे. यह सीरीज़ न सिर्फ दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म का इम्तिहान होगी, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले रणनीतियों और संयोजन को परखने का भी अहम मौका साबित होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Sri Lanka vs England 3rd ODI Probable Playing XI)

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, डुनिथ वेलालागे, प्रमोद मदुशन, जेफ्री वेंडरसे, असीथा फर्नांडो.

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, रेहान अहमद/विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड