Sri Lanka vs England, 2nd ODI Match Pitch Report: कोलंबो में इंग्लैंड के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या श्रीलंका के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

जैक क्राउली की लंबे समय बाद इंग्लैंड की टीम की ओर से वनडे मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे. जैकब बेथेले को भी टीम में शामिल किया गया है. कप्तानी की जिम्मेदारी हैरी ब्रूक संभालेंगे, तो जो बटलर विकेटकीपर के रोल में नजर आएंगे. ओपनिंग की जिम्मेदारी क्राउली के साथ बेन डकेट निभाते हुए नजर आएंगे.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd ODI Match Colombo Pitch Report: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 24 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड की टीम को 19 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 2nd T20I Match Live Score Update: रायपुर में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

मौजूदा सीरीज का पिछला मुकाबला भी कोलंबो के मैदान पर ही खेला गया था जहां मेजबान टीम श्रीलंका ने 272 रनों का टारगेट डिफेंड किया और इंग्लिश टीम को 252 रनों पर ऑल आउट करके 19 रनों से जीत हासिल की. इसी के साथ उन्होंने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. श्रीलंका टीम से पथुम निसांका, चरिथ असलंका, और कुसल मेंडिस स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर इंग्लैंड टीम की तो जो रूट, बेन डकेट, और आदिल राशिद अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

जैक क्राउली की लंबे समय बाद इंग्लैंड की टीम की ओर से वनडे मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे. जैकब बेथेले को भी टीम में शामिल किया गया है. कप्तानी की जिम्मेदारी हैरी ब्रूक संभालेंगे, तो जो बटलर विकेटकीपर के रोल में नजर आएंगे. ओपनिंग की जिम्मेदारी क्राउली के साथ बेन डकेट निभाते हुए नजर आएंगे. नंबर तीन की पोजीशन पर जो रूट बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. सैम करन को भी अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है. वहीं, लियाम डॉसन को भी दूसरे स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड वनडे हेड-टू-हेड (SL vs ENG ODI Head To Head Record)

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच अबतक 80 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 38 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 38 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहा और एक मैच टाई रहा है.

आर प्रेमदासा स्टेडियम पिच रिपोर्ट (R Premadasa Stadium Pitch Report)

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 24 जनवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच 300 रन का हाई-स्कोरिंग मुकाबला नहीं है. इस मैदान पर स्पिन, धैर्य और ऑल-राउंड प्रदर्शन को समझना ही जीत की कुंजी होगी. पिच धीमी और नीची रहने की संभावना है, जिससे बड़े शॉट खेलना मुश्किल हो जाता है. कोलंबो में पावर हिटर अक्सर संघर्ष करते हैं, जबकि स्ट्राइक रोटेट करने वाले बल्लेबाज़ सफल रहते हैं. यह मैदान स्पिनरों और स्पिन ऑल-राउंडरों के लिए बेहद अनुकूल है. इस मैदान पर खेले गए कुल 155 वनडे मैचों में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 86 मैच जीते हैं, जबकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सिर्फ 59 मैच जीते हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि टॉस जीतने वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करने में थोड़ा फायदा होता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Sri Lanka vs England 2nd ODI Probable Playing XI)

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, डुनिथ वेलालागे, प्रमोद मदुशन, जेफ्री वेंडरसे, असीथा फर्नांडो.

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, रेहान अहमद/विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी