Sri Lanka vs England, 1st T20I Match Live Streaming: आज खेला जाएगा श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st T20I Match Live Streaming and TV Telecast Details: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 30 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इस मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की टीम में वापसी हुई है. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

हाल ही में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए अपने पिछले पांच मुकाबलों में श्रीलंकाई टीम को सिर्फ दो जीत मिली हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की टीम की सभी कमियों को दूर करके विश्व कप में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरना चाहेंगे.

दूसरी ओर, इंग्लैंड ने पिछले पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में से एक भी मैच नहीं हारा है. हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली टीम इस तीन मैचों की सीरीज को भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से तालमेल बिठाने और टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी तीसरी ट्रॉफी जीतने की संभावना बढ़ाने के लिए अभ्यास मैच के तौर पर इस्तेमाल करेगी.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड टी20 हेड-टू-हेड (SL vs ENG T20I Head To Head Record)

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच अबतक 14 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई है.

SL vs ENG 1st T20I Match 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैच: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड

स्टेडियम: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले

मैच की तारीख: 30 जनवरी 2026 (07:00 PM)

लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): FanCode App और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 30 जनवरी को पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

कैसे और कहां देखें श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

इंग्लैंड के इस श्रीलंका दौरे का लाइव प्रसारण यूके में टीएनटी स्पोर्ट्स (TNT Sports) और डिस्कवरी+ (Discovery+) पर किया जाएगा. वहीं भारत में दर्शक इस पूरी सीरीज़ का लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे. यह सीरीज़ न सिर्फ दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म का इम्तिहान होगी, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले रणनीतियों और संयोजन को परखने का भी अहम मौका साबित होगी.

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), जेनिथ लियानगे, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, दुष्मंथा चमीरा.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Streaming In India: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\