Sri Lanka vs England, 1st ODI Match Live Streaming: आज खेला जाएगा श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल साल 2023 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जिसे बेंगलुरु के मैदान पर श्रीलंका की टीम ने 25.4 ओवर में 157 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड से 8 विकेट से जीता था. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि श्रीलंकन टीम अपने घर पर भी ये कारनामा कर पाती है या नहीं.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st ODI Match Live Streaming and TV Telecast Details: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में सौंपी गई है वहीं, जैक क्राउली साल 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम में लौटे हैं. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: नागपुर में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें IND बनाम NZ का स्कोरकार्ड

श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल साल 2023 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जिसे बेंगलुरु के मैदान पर श्रीलंका की टीम ने 25.4 ओवर में 157 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड से 8 विकेट से जीता था. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि श्रीलंकन टीम अपने घर पर भी ये कारनामा कर पाती है या नहीं.

श्रीलंका से पहले वनडे मैच में भिड़ने के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. जैक क्राउली की लंबे समय बाद इंग्लैंड की टीम की ओर से वनडे मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे. जैकब बेथेले को भी टीम में शामिल किया गया है. कप्तानी की जिम्मेदारी हैरी ब्रूक संभालेंगे, तो जो बटलर विकेटकीपर के रोल में नजर आएंगे. ओपनिंग की जिम्मेदारी क्राउली के साथ बेन डकेट निभाते हुए नजर आएंगे. नंबर तीन की पोजीशन पर जो रूट बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. सैम करन को भी अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है. वहीं, लियाम डॉसन को भी दूसरे स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड वनडे हेड-टू-हेड (SL vs ENG ODI Head To Head Record)

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच अबतक 79 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 38 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 37 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहा और एक मैच टाई रहा है.

SL vs ENG 1st ODI Match 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैच: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड

स्टेडियम: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

मैच की तारीख: 22 जनवरी 2026 (02:30 PM)

लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): FanCode App और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस दोपहर 2 बजे होगा.

कैसे और कहां देखें श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

इंग्लैंड के इस श्रीलंका दौरे का लाइव प्रसारण यूके में टीएनटी स्पोर्ट्स (TNT Sports) और डिस्कवरी+ (Discovery+) पर किया जाएगा. वहीं भारत में दर्शक इस पूरी सीरीज़ का लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे. यह सीरीज़ न सिर्फ दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म का इम्तिहान होगी, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले रणनीतियों और संयोजन को परखने का भी अहम मौका साबित होगी.

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, असीथा फर्नांडो.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Pitch Report And Weather Update: अमेरिका बनाम नामीबिया के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Streaming In India: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा महामुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Preview: ग्रुप ए में भिड़ेंगे अमेरिका और नामीबिया, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\