Sri Lanka vs Bangladesh, 1st Test Match Pitch Report And Weather Update: गाले में श्रीलंका के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या बांग्लादेश के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. श्रीलंका की टीम ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, बांग्लादेश को महज एक मैच में जीत मिली हैं. वहीं, पांच मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला हैं.

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 1st Test Match Pitch Update And Weather Report: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र की शुरुआत 17 जून से होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच कल यानी 17 जून से खेला जाएगा. यह मुकाबला गाले (Galle) के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. इस बहुप्रतीक्षित दौरे में दोनों टीमें टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी20 मुकाबलों में भी आमने-सामने होंगी. पहले चरण में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिनके बाद सीमित ओवरों की सीरीज का शेड्यूल जारी किया जाएगा. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी एक बार फिर नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) के हाथों में होगी, जबकि श्रीलंका की कमान अनुभवी ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) को सौंपी गई है. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Bangladesh, 1st Test Match Key Players To Watch Out: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच कल से खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

मेजबान टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज आखिरी बार श्रीलंका की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में खेलने उतरेंगे. बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच गाले में 17 जून से 21 जून के बीच खेलेगी. इसके बाद दोनों टीमें दूसरा टेस्ट के लिए कोलंबो में आमने सामने होंगी. यह मुकाबला 25 जून से 29 जून के बीच खेला जाना है.

इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया था जिसमें नजमुल हुसैन शांतो नए डब्ल्यूटीसी के नए सीजन में टीम की कप्तानी जारी रखेंगे. दूसरी तरफ, घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से 2-0 से हार के बाद, श्रीलंका ने अपनी 18 सदस्यीय टीम में बड़े बदलाव किए हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा को भी टीम में जगह मिली है.

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (SL vs BAN Head To Head)

टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. श्रीलंका की टीम ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, बांग्लादेश को महज एक मैच में जीत मिली हैं. वहीं, पांच मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला हैं.

गाले इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट (SL vs BAN Pitch Report)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को मदद मिलती है. लेकिन, जो बल्लेबाज स्पिन से निपटने में माहिर हैं उन्हें शुरुआती फायदा मिल सकता है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम उच्च स्कोरिंग स्कोर की संभावना के साथ पिच का आनंद ले सकती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती हैं.

गाले का मौसम (Galle Weather Update)

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. मुकाबले के पहले दिन गॉल में मैच के दौरान बारिश की 80% संभावना है. अधिकतम तापमान 31°C जबकि न्यूनतम तापमान 28°C रहने का अनुमान है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

श्रीलंका: पथुम निसांका, पवन रथनायके, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (सी), दिनेश चांडीमल (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, कासुन राजिथा, असिथा फर्नांडो, अकिला धनंजय.

बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, लिटन दास, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, जेकर अली (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, खालिद अहमद.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

bangladesh bangladesh national cricket team Dhananjaya de Silva Galle Galle International Stadium Galle International Stadium Pitch Report Galle Pitch Report galle weather Galle Weather Report Najmul Hossain Shanto SL vs BAN 1st Test SL vs BAN 1st Test Day 1 Scorecard SL vs BAN Day 1 Pitch Report SL vs BAN Day 1 Weather SL vs BAN Live Toss SL vs BAN Pitch Report SL बनाम BAN दिन 1 पिच रिपोर्ट SL बनाम BAN दिन 1 मौसम SL बनाम BAN पहला टेस्ट SL बनाम BAN पहला टेस्ट दिन 1 स्कोरकार्ड SL बनाम BAN लाइव टॉस Sri Lanka sri lanka national cricket team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Sri Lanka vs Bangladesh Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test Sri Lanka vs Bangladesh 1st Test Day 1 Score Sri Lanka vs Bangladesh Head To Head Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Live Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Streaming In India Sri Lanka vs Bangladesh Live Toss Update Sri Lanka vs Bangladesh Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh Stats Where To Watch Sri Lanka vs Bangladesh एसएल बनाम BAN पिच रिपोर्ट गॉल गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट गॉल पिच रिपोर्ट गॉल मौसम गॉल मौसम रिपोर्ट धनंजय डी सिल्वा नजमुल हुसैन शान्तो बांग्लादेश बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम श्रीलंका श्रीलंका बनाम बांग्लादेश श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

\