Kusal Mendis New Record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर कुशल मेंडिस ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस खास लिस्ट में दर्ज किया अपना नाम

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 14 फरवरी को कोलंबो (Colombo) के आर.प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला गया. इस मैच में श्रीलंका ने मेहमान टीम को 174 रन से हराया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 2-0 से ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ किया.

Kusal Mendis (Photo: X)

Sri Lanka National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 2nd ODI 2025: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 14 फरवरी को कोलंबो (Colombo) के आर.प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला गया. इस मैच में श्रीलंका ने मेहमान टीम को 174 रन से हराया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 2-0 से ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ किया. इस मैच में श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने शानदार शतकीय पारी खेली. कुसल मेंडिस ने 115 गेंदों में 101 की शानदार पारी खेली। जिसमें 11 चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने दर्ज किया जो कुछ ही श्रीलंकाई बल्लेबाज अपने नाम कर पाए हैं.

यह भी पढें: Sri Lanka Beat Australia, 2nd ODI Match 2025 Full Highlights: श्रीलंका से ऑस्ट्रेलिया को 174 रनों से रौंदा, 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा, वानिंदु हसरंगा और डुनिथ वेललेज ने मचाया कोहराम; यहां देखें SL बनाम AUS मैच का पूरा हाइलाइट्स

दरअसल, दूसरे वनडे मुकाबले में कुसल मेंडिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एक खास उपलब्धि भी हासिल की. वह श्रीलंका की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर 11,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं. मेंडिस ने श्रीलंका की तरफ से अब तक क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल मिलाकर 292 मुकाबले खेले हैं. जिसमें 351 पारियों में 33.38 की औसत से 11017 रन बनाए हैं. इंटरनेशनल लेवल पर मेंडिस के नाम कुल अब तक 15 शतक और 69 अर्धशतक दर्ज है.

श्रीलंका की तरफ से इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व विकेटकीपर खिलाड़ी कुमार संगकारा के नाम दर्ज है. संगकारा ने श्रीलंका के लिए 2000 से 2015 के बीच 587 मुकाबलों में खेला. जिसमें 659 पारियों में 46.80 की औसत से 27757 रन बनाए. संगकारा के नाम इंटरनेशनल लेवल पर 63 शतक और 150 अर्धशतक दर्ज है.

श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

27757 रन - कुमार संगकारा

25688 रन - महेला जयवर्धने

20966 रन - सनथ जयसूर्या

17671 रन - तिलकरत्ने दिलशान

15645 रन - अरविंद डी सिल्वा

15499 रन - एंजेलो मैथ्यूज

14036 रन - मार्वन अटापट्टू

12561 रन - अर्जुन रणतुंगा

11124 रन - दिनेश चांदीमल

11017 रन - कुसल मेंडिस

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, दासुन शनाका ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Live Score Update: पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Prediction: पल्लेकेले में आज श्रीलंका बनाम ओमान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\