Sri Lanka vs Australia, 1st Test Day 1 Stumps Scorecard: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए दो विकेट खोकर 330 रन, उस्मान ख्वाजा और स्टीवन स्मिथ ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहले दिन के खेल का स्कोरकार्ड

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को प्रभात जयसूर्या ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या और जेफरी वांडरसे ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. अब दूसरे दिन देखना दिलचस्प होगा कि श्रीलंका की टीम मैच में वापसी करेगी या ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एक बाद स्कोर बोर्ड पर लगाएंगे.

Steve Smith (Photo: ESPNcricinfo)

Sri Lanka National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st Test 2025 Day 1 Stumps Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला आज यानी 29 जनवरी से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेला जा रहा है. टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 जीतने के बाद, ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम द्विपक्षीय श्रृंखला (टेस्ट और वनडे) के लिए श्रीलंका की यात्रा पर हैं. देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ चल रही ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 ​​का हिस्सा हैं. ऑस्ट्रेलिया पहले ही दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रैंड फ़िनाले के लिए क्वालीफाई कर चुका है. इस सीरीज में श्रीलंका की कमान धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई स्टीव स्मिथ (Steven Smith) कर रहे हैं. पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 81.1 ओवरों में दो विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं. Sri Lanka vs Australia 1st Test 2025 Day 1 Scorecard: लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 145 रन, उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने जड़ा अर्धशतक

यहां देखें पहले दिन के खेल का स्कोरकार्ड:

इस बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 92 रन बोर्ड पर जड़ दिए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 147 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. उस्मान ख्वाजा के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 104 रन बनाए. इन दोनों के अलावा ट्रैविस हेड ने 57 रन और मार्नस लाबुशेन ने 20 रन बनाए.

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को प्रभात जयसूर्या ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या और जेफरी वांडरसे ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. अब दूसरे दिन देखना दिलचस्प होगा कि श्रीलंका की टीम मैच में वापसी करेगी या ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एक बाद स्कोर बोर्ड पर लगाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia Test Series 2026: 8 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलिया, जानें पूरा शेड्यूल और हेड टू हेड रिकॉर्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में पथुम निसांका ने शतक ठोककर श्रीलंका को दिलाई धमाकेदार जीत, ऑस्ट्रेलिया हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें AUS बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\