श्रीलंका टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने हुए गिरफ्तार, शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी
दिमुथ करुणारत्ने को जमानत पर रिहा कर दिया गया है.
श्रीलंका (Sri Lanka) टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (Dimuth Karunaratne) को रविवार को कोलंबो (Colombo) में सुबह शराब पीकर गाड़ी चलाने और एक गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दिमुथ करुणारत्ने ने तिपहिया (Three-Wheeler) गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे उसके ड्राइवर को अस्पताल ले जाना पड़ा. हालांकि वह गंभीर रूप से घायल नहीं है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय दिमुथ करुणारत्ने ने शराब पी हुई थी.
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, दिमुथ करुणारत्ने को जमानत पर रिहा कर दिया गया और उनके सोमवार को अदालत में पेश होने की उम्मीद है. अदालत की प्रक्रिया के नतीजे के आधार पर श्रीलंका क्रिकेट खिलाड़ी पर अपने प्रतिबंध लागू करेगा. यह भी पढ़ें- IPL 2019: घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स
दिमुथ करुणारत्ने ने हाल में श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला में फरवरी में जीत दिलाई थी. इस जीत के बाद दिमुथ करुणारत्ने ने कहा था कि यह सीरीज उनके लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.
आईएएनएस इनपुट
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2019 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

