पीसीबी की सफाई, कहा- श्रीलंका टीम को दौरे के लिए एक भी पैसा नहीं दिया गया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन चर्चाओं को खारिज किया है कि पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम को राजी करने के लिए उसे धन दिया गया है.

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इन चर्चाओं को खारिज किया है कि पाकिस्तान (Pakistan) दौरे के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम को राजी करने के लिए उसे धन दिया गया है. पाकिस्तान के उर्दू अखबार 'जंग' से बातचीत में पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) वसीम खान (Wasim Khan) ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट टीम को पाकिस्तान दौरे के लिए एक पैसा भी नहीं दिया गया है. श्रीलंका क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा काफी ऊहापोह के बाद हो रहा है.सुरक्षा कारणों से टीम में प्रमुख खिलाड़ी नहीं हैं और श्रीलंका की कम स्तर की टीम सीमित ओवर मैचों की श्रृंखला खेलने पाकिस्तान के दौरे पर आई है.दौरे पर छाई अनिश्चितता के छंटने पर यह चर्चाएं शुरू हो गईं कि पीसीबी ने दौरे के लिए भारी-भरकम भुगतान किया है. लेकिन, वसीम खान ने इससे साफ इनकार करते हुए कहा, "हम श्रीलंका को एक धेला भी नहीं दे रहे हैं.वे बिना ऐसे किसी भुगतान के पाकिस्तान आ रहे हैं।"

खान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में सुरक्षा हालात अब बहुत बेहतर हो चुके हैं। ऐसे में अब घरेलू श्रृंखलाओं को संयुक्त अरब अमीरात में नहीं कराया जाएगा और इनका आयोजन देश में ही कराया जाएगा. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान अब सुरक्षित है.अब कोई वजह नहीं है कि विदेशी टीमें पाकिस्तान न आएं या हम अपनी घरेलू सीरीज कहीं बाहर जाकर खेलें. इसके अलावा यह भी है कि संयुक्त अरब अमीरात में खेलना काफी महंगा सौदा साबित हो रहा है." यह भी पढ़े: तय कार्यक्रम के मुताबिक ही पाकिस्तान का दौरा करेगी श्रीलंका क्रिकेट टीम

उन्होंने कहा कि श्रीलंका के दौरे के बाद बांग्लादेश की महिला और अंडर-16 टीमें पाकिस्तान आएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीलंका दौरे के दौरान सुरक्षा स्थिति को देखने के लिए कई देशों के क्रिकेट प्रतिनिधि पाकिस्तान आ रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स