Sri Lanka Beat New Zealand 2nd Test: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में श्रीलंका ने रच दिया नया इतिहास, ऐसा अनोखा कारनामा करने वाली बनी दूसरी टीम

साल 2022 में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले गए टेस्ट मैच को फॉलो-ऑन देने के बाद 222 रनों से जीता था. इससे पहले साल 2019 में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फॉलो-ऑन मैच को 202 रन से जीता था. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया और श्रीलंका इकलौती ऐसी दो टीम हैं, जिसने फॉलो-ऑन देने के बाद किसी मुकाबले को 150 से ज्यादा रन से अपने नाम किया हो.

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 26 सितंबर से खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेला गया. दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को एक पारी और 154 रन से करारी शिकस्त दी. इसके साथ श्रीलंका ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया और मेहमान टीम का सूपड़ा साफ किया. यह श्रीलंका के लिए ऐतिहासिक जीत है. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने नया इतिहास रच दिया है. श्रीलंका (Sri Lanka) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) में एक बड़ा कारनामा कर दिया है. Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test 2024 Day 4: श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में एक पारी और 154 रन से न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज को 2-0 से किया अपने नाम

श्रीलंका ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

बता दें कि इस मुकाबले में श्रीलंका ने 514 रनों की बढ़त के साथ न्यूजीलैंड को फॉलो-ऑन दे दिया था. यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में किसी भी टीम द्वारा फॉलो-ऑन देने के बाद तीसरी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले फॉलो-ऑन के बाद दर्ज की गई दो बड़ी जीत टीम इंडिया के नाम है.

साल 2022 में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले गए टेस्ट मैच को फॉलो-ऑन देने के बाद 222 रनों से जीता था. इससे पहले साल 2019 में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फॉलो-ऑन मैच को 202 रन से जीता था. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया और श्रीलंका इकलौती ऐसी दो टीम हैं, जिसने फॉलो-ऑन देने के बाद किसी मुकाबले को 150 से ज्यादा रन से अपने नाम किया हो.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. इसके बाद श्रीलंका ने 163.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 602 रन पर पारी घोषित की. इसके बाद श्रीलंका के गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड की पहली पारी को महज 88 रन पर ऑलआउट कर दिया.

श्रीलंका ने यहां से 514 रनों की लीड के साथ न्यूजीलैंड को फॉलो-ऑन दिया और फिर से कीवी टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आई. इसके बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 360 रनों पर सिमट गई. जिसके बाद श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच को पारी और 154 रन से जीत लिया. इस जीते के साथ ही श्रीलंका की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और भी मजबूत कर लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\