Sri Lanka Beat New Zealand 1st T20I Match Scorecard: पहले टी20 में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, चरित असलांका ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें SL बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 9 नवंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अपने घर में शानदार प्रदर्शन कर रही है. 

चैरिथ असलांका (Photo Credits: Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 1st T20I Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 9 नवंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं. Sri Lanka vs New Zealand 1st T20I Match Scorecard: पहले टी20 में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को महज 135 रनों पर रोका, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस बीच पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 20 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.

न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19.3 ओवरों में महज 135 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से ज़ाकारी फ़ॉल्क्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 27 रनों की आतिशी पारी खेली. इस तूफानी पारी के दौरान ज़ाकारी फ़ॉल्क्स ने 16 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया. ज़ाकारी फ़ॉल्क्स के अलावा माइकल ब्रेसवेल ने भी 27 रन बनाए.

यहां देखें SL बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड:

श्रीलंका की टीम को डुनिथ वेललेज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से डुनिथ वेलालेज ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. डुनिथ वेलालेज के अलावा नुवान तुषारा, वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना ने दो-दो विकेट लिए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 136 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज तीन रन पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. श्रीलंका की टीम ने 19 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. श्रीलंका की तरफ से कप्तान चरित असलांका ने सबसे ज्यादा नाबाद 35 रनों की शानदार पारी खेली. चरित असलांका के अलावा कुसल परेरा और कुसल परेरा ने 23-23 रन बनाए.

न्यूजीलैंड की टीम को कप्तान मिशेल सैंटनर ने पहली सफलता दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से ज़ाकारी फ़ॉल्क्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. ज़ाकारी फ़ॉल्क्स के अलावा मिशेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट लिए. श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कल यानी 10 नवंबर को दांबुला के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड