Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 67th Match Date And Time Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 67वां मुकाबला कल यानी 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 9 में जीत और 4 में हार मिली है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मुकाबलों में 8 जीत दर्ज की है, जबकि 5 मैचों में हार का सामना किया है. दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं और अब जीत के साथ अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: GT vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. ये मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आठ मुकाबलों में जीत और पांच मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान आरसीबी की टीम को नौ मुकाबलों में जीत और चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (SRH vs RCB Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 27 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद को 14 मैचों में जीत मिली है. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 12 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला था. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 67वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (SRH vs RCB 67th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला कल यानी 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (SRH vs RCB 67th Match Live TV Channel Telecast In India)
आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला कल यानी 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch SRH vs RCB 67th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला कल यानी 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs RCB 67th T20 Match Playing Prediction)
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.
नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY