SRH vs RCB 6th IPL Match 2021: डेविड वॉर्नर ने जीता टॉस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर करेगी पहले बल्लेबाजी

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का छठवां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जा रहा है. इस अहम मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.

सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

SRH vs RCB 6th IPL Match 2021: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) का छठवां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एमए चिदंबरम स्‍टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा है. इस अहम मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी शाम 7.30 बजे से किया जाएगा. इस रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद की कमान जहां डेविड वॉर्नर के हाथों में है, वहीं बैंगलौर की अगुवाई भारतीय स्टार बल्लेबाज एवं कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) कर रहे हैं.

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का पहला मुकाबला इस साल कोलकता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ खेला गया था, जहां टीम को केकेआर के हाथों 10 रन से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं बैंगलौर की टीम ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है. आरसीबी ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई को दो विकेट से शिकस्त दी थी.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: चोटिल Ben Stokes की जगह राजस्थान रॉयल्स की टीम में इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

सनराइजर्स हैदराबाद: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), विजय शंकर, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, शाहबाज नदीम, भुवनेश्वर कुमार और टी. नटराजन.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीकल, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डी विलियर्स (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, डेनियल क्रिस्टियन, काइल जैमिसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस