SRH vs LSG, IPL 2024 57th Match: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

आईपीएल 2024 में आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें टकराएंगी. ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, क्योंकि दोनों के पास फिलहाल बराबर अंक हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credits: Twitter)

SRH vs LSG, IPL 2024 57th Match: हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) का 57वां मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले में पैट कमिंस (Pat Cummins) की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) पहली बार टकराएंगी. ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है. दोनों के पास अभी प्लेऑफ में जाने का मौका है, लेकिन उसके लिए जीत जरूरी होगी. SRH vs LSG, IPL 2024 57th Match: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़े

दोनों ही टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने हराया था. तो वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया था. इस सीजन के पॉइंट्स टेबल में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बहुत ज्यादा अंतर नहीं है. दोनों ही टीमों ने 11-11 मुकाबले खेले हैं और इसमें 6 में जीते और 5 गंवाए हैं. दोनों ही टीमों के एक बराबर 12 पॉइंट्स हैं. बस नेट रन रेट में अंतर होने की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम छठवें पायदान पर है.

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रैविस हेड अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. वही लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से कप्तान केएल राहुल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 12 अंकों के साथ बेहतर रन रेट होने की वजह से चौथे स्थान पर है. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स के पास भी 12 अंक है.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

राहुल त्रिपाठी: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 3 मुकाबले खेले हैं. इसकी 3 पारियों में राहुल त्रिपाठी ने 32.66 की औसत और 116.66 की स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए हैं.

केएल राहुल: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान केएल राहुल ने 12 पारियों में 38.90 की औसत और 124.41 की स्ट्राइक रटे से 428 रन बनाए हैं. केएल राहुल के बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन.

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एश्टन टर्नर, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसीन खान, यश ठाकुर.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

Gold Rate Today, April 23, 2026: भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली से मुंबई तक 22K और 24K के ताजा भाव