क्रिकेट

SRH vs LSG, IPL 2023 Match 58 Live Streaming: आज होगा सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

IPL 2023: आईपीएल 2023 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आपस में भिड़ेंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा.

SRH vs LSG, IPL 2023 Match 58 Live Streaming: आज होगा सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच
लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन के 58वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Delhi Capitals) का सामना होने वाला है. दोनों के बीच यह मैच हैदराबाद (Hyderabad) के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. यह इस सीज़न दोनों के बीच खेले जाने वाला दूसरा मैच होगा. आईपीएल 2023 में अब तक जहां लखनऊ सुपर जायंट्स शानदार लय में दिखाई दी है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को खराब फॉर्म का सामना करना पड़ा है.

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है. हालांकि यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी अहम है. अगर सनराइजर्स हैदराबाद को अंतिम चार में अपनी जगह बनानी हैं तो उसे अपने शेष मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे जो शायद उसके लिए संभव नजर नहीं आ रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8 अंक के साथ अंक तालिका में नौवें नंबर पर है. जबकि 11 अंक के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पांचवें स्थान पर है. IPL 2023 Playoff Scenario: प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती हैं मुंबई इंडियंस, जानें बाकी तीन टीमों का पूरा समीकरण

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का पड़ला भारी है. इन दोनों टीमों के दरमियान 2 मैच खेले गए हैं जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जीतने में कामयाब रही हैं. इन आंकड़ों से साफ होता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के आगे सनराइजर्स हैदराबाद की राह आसान नहीं होगी.

कब और कहां देखें मैच

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला आज दोपहर 3:30 पर शुरू होगा. हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में दोनों टीमें टकराएंगी. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध रहेगी. यहां भी अंग्रेजी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुनने का विकल्प मौजूद है. बता दें कि जियो सिनेमा एप पर इस मैच को फ्री में देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

सनराइजर्स हैदराबाद: अनमोलप्रीत सिंह, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), ग्लेन फिलिप, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, विवरांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन, मयंक मारकंडे.

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डिकॉक, काइल मेयर्स, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मोहसिन खान, कृष्णप्पा गौतम.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2023 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).