SRH vs KXIP 22th IPL Match 2020: जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर की तूफानी बल्लेबाजी, हैदराबाद ने पंजाब को दिया 202 रन का लक्ष्य

दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 के 22वें मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 55 गेंद में 97 रन की तूफानी पारी खेली.

सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

SRH vs KXIP 22th IPL Match 2020: दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Stadium) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 22वें मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने 55 गेंद में 97 रन की तूफानी पारी खेली. बेयरस्टो ने अपने इस शानदार पारी के दौरान सात चौके और छह गगनचुंबी छक्के लगाए.

जॉनी बेयरस्टो के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए आज कप्तान डेविड वार्नर ने 40 गेंद में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 52, अब्दुल समद ने चार गेंद में एक चौका की मदद से पांच, मनीष पांडे ने दो गेंद में एक, केन विलियमसन ने 10 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से नाबाद 20, प्रीयम गर्ग ने एक गेंद में शून्य, अभिषेक शर्मा ने छह गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 12 और राशिद खान ने शून्य गेंद में नाबाद शून्य रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Mid-Season Transfer: CSK के लिए वरदान साबित हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए आज युवा फिरकी गेंदबाज रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने अपने तीन ओवरों के स्पेल में 29 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. बिश्नोई ने पंजाब के कप्तान डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो और अब्दुल समद को अपना शिकार बनाया. बिश्नोई के अलावा टीम में आज शामिल किए गए युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी कमाल की गेंदबाजी. सिंह ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 33 रन खर्च करते हुए दो सफलता प्राप्त की. इन गेंदबाजों के अलावा मोहम्मद शमी ने एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी