SRH vs KKR, IPL 2026 45th Match Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 45th Match Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 45वां मुकाबला आज यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है. हैदराबाद की टीम बेहतरीन फॉर्म में है जिसमें लगातार पांच जीत की एक स्ट्रीक भी शामिल है. दूसरी ओर, कोलकाता आठवें स्थान पर है. लगातार पांच हार के मुश्किल दौर से गुजरने के बाद, केकेआर ने दो कड़े मुकाबले जीतकर शानदार वापसी की है. कोलकाता की टीम इस वापसी की लय को बरकरार रखते हुए, इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के लिए बेताब होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajikya Rahane) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: SRH vs KKR, IPL 2026 45th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. सनराइजर्स हैदराबाद लगातार 5 जीत के साथ शानदार फॉर्म में है और अपने घरेलू मैदान पर इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. टीम ने अब तक 9 मुकाबलों में 6 जीत हासिल की है. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने खराब शुरुआत के बाद पिछले 2 मुकाबले जीतकर वापसी के संकेत दिए हैं और अब वह जीत की इस लय को जारी रखना चाहेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (SRH vs KKR Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीजन की पहली भिड़ंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया था.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में पैट कमिंस और ईशान मलिंगा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में सुनील नारायण और वैभव अरोड़ा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Rajiv Gandhi International Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला आज यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस पिच पर बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलती है. हालांकि स्पिन गेंदबाज बीच के ओवरों में असर डाल सकते हैं. तेज गेंदबाजों को विकेट हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है. एक बार बल्लेबाज सेट हो जाए तो बड़े शॉट आसानी से लगाए जा सकते हैं.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (SRH vs KKR Key Players To Watch Out): सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं पैट कमिंस और ईशान मलिंगा गेंदबाजी में प्रभाव डाल सकते हैं. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह और कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी में कमाल कर सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में सुनील नारायण और वैभव अरोड़ा पर सभी की नजरें रहेंगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (SRH vs KKR Mini Battle): हेनरिक क्लासेन और सुनील नारायण के बीच मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. वहीं रिंकू सिंह और पैट कमिंस के बीच टक्कर भी इस मैच का रुख तय कर सकती है.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 45वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. (SRH vs KKR 45th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला आज यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं. (SRH vs KKR 45th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला आज यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें. (Where To Watch SRH vs KKR 45th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला आज यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs KKR 45th T20 Match Playing Prediction)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रचिन रविंद्र, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.