Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 45th Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 45वां मुकाबला आज यानी 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है. हैदराबाद की टीम बेहतरीन फॉर्म में है जिसमें लगातार पांच जीत की एक स्ट्रीक भी शामिल है. दूसरी ओर, कोलकाता आठवें स्थान पर है. लगातार पांच हार के मुश्किल दौर से गुजरने के बाद, केकेआर ने दो कड़े मुकाबले जीतकर शानदार वापसी की है. कोलकाता की टीम इस वापसी की लय को बरकरार रखते हुए, इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के लिए बेताब होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajikya Rahane) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: SRH vs KKR, IPL 2026 45th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से 3 मई को होगा. पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार झेली है. वहीं, अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (SRH vs KKR Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीजन की पहली भिड़ंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया था.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (SRH vs KKR Key Players To Watch Out)
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में पैट कमिंस और ईशान मलिंगा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल बल्लेबाजी में कमाल कर सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में सुनील नारायण और वैभव अरोड़ा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और लगातार जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी हुई है. टीम अपने घरेलू मैदान पर इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी पिछले 2 मुकाबलों में जीत दर्ज कर वापसी के संकेत दिए हैं और अब वह इस लय को जारी रखना चाहेगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs KKR 45th T20 Match Playing Prediction)
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रचिन रविंद्र, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.
नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY