IPL 2020: SRH vs KKR मैच में अपने लुक और अंदाज से सोशल मीडिया पर छाए अंपायर Pashchim Pathak

आईपीएल 2020 के 35वें मुकाबले में रविवार यानि आज एक रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात देते हुए इस सीजन की अपनी पांचवीं सफलता प्राप्त की. मैच के दौरान मैदानी अंपायर पश्चिम पाठक भी अपने लुक और अंदाज की वजह से मैदान में छाए रहे. पश्चिम पाठक को लेकर ट्विटर पर काफी मीम्स भी बन रहे हैं.

पश्चिम पाठक (Photo Credits: Twitter)

SRH vs KKR 35th IPL Match 2020: आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 35वें मुकाबले में रविवार यानि आज एक रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को मात देते हुए इस सीजन की अपनी पांचवीं सफलता प्राप्त की. मैच के दौरान मैदानी अंपायर पश्चिम पाठक (Pashchim Pathak) भी अपने लुक और अंदाज की वजह से मैदान में छाए रहे. पश्चिम पाठक को लेकर ट्विटर पर काफी मीम्स भी बन रहे हैं. दरअसल अंपायर पश्चिम पाठक को लंबे बाल रखने का काफी शौक है और उनका यह लुक काफी हद तक एक रॉकस्‍टार की तरह नजर आता है.

बता दें कि 43 वर्षीय पश्चिम पाठक का जन्म 17 दिसंबर साल 1976 में महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में हुआ. वह साल 2014 से अबतक इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के आठ मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी अंपायरिंग की है. पाठक विजय हजारे ट्रॉफी में हेलमेट पहनकर अंपायरिंग करने की वजह से भी काफी चर्चा में आए थे.

यह भी पढ़ें- SRH vs KKR 35th IPL Match 2020: सुपर ओवर मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दी शिकस्त

बात करें कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद मैच के बारे में तो रोमांच की पराकाष्ठा तक गए इस मुकाबले में कोलकाता की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 163 रन बना सकी. इसके बाद मैच का निर्णय सुपर ओवर से निकाला गया जहां कोलकाता की टीम ने बाजी मारी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू