SRH vs KKR 35th IPL Match 2020: कोलकाता ने हैदराबाद को जीत के लिए दिया 164 रन का लक्ष्य

अबू धाबी स्थित शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 के 35वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए हैं.

शुभमन गिल (Photo Credits: IANS)

SRH vs KKR 35th IPL Match 2020: अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 35वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 37 गेंद में 36 रन की सर्वाधिक पारी खेली. गिल ने अपनी इस पारी के दौरान पांच चौके लगाए.

कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए आज पारी की शुरुआत राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने की. दोनों खिलाड़ियों ने संभलकर खेलते हुए छह ओवर में 48 रन की साझेदारी की, लेकिन इसी स्कोर पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में राहुल त्रिपाठी टी नटराजन की गेंद पर बोल्ड हो गए. त्रिपाठी ने आज 16 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का की मदद से 23 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: KKR की टीम में Ali Khan का स्थान लेंगे Tim Seifert: रिपोर्ट

इन खिलाड़ियों के अलावा कोलकाता की टीम के लिए नीतीश राणा ने 20 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से 29, आंद्रे रसेल ने 11 गेंद में एक चौका की मदद से नौ, विकेटकीपर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने 14 गेंद में दो छक्के और दो चौके की मदद से नाबाद 29 और कप्तान इयोन मोर्गन ने 23 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से 34 रन की पारी खेली.

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तेज गेंदबाज टी नटराजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों के स्पेल में 35 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. नटराजन के अलावा टीम के लिए राशिद खान, विजय शंकर और बासिल थम्पी ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. विजय शंकर ने अपने चार ओवरों के स्पेल में जहां 20 रन खर्च किए, वहीं राशिद खान ने अपने चार ओवरों के कोटे में 28 और बासिल थम्पी ने 46 रन लुटाए.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू