क्रिकेट

SRH vs GT, IPL 2024 66th Match: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, दोनों टीमों के आकंड़ो पर एक नजर

इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 7 मैच जीते हैं और अगले मैच को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश करेगी. 5 जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी गुजरात टाइटंस अपने आखिरी मैच को जीतकर अभियान समाप्त करना चाहेगी. इस बीच दोनों टीमों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

SRH vs GT, IPL 2024 66th Match: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, दोनों टीमों के आकंड़ो पर एक नजर
सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस (Photo Credits: Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans, IPL 2024 66th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में 66वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ से बस एक जीत दूर है। वहीं, गुजरात टाइटंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.

इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 7 मैच जीते हैं और अगले मैच को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश करेगी. 5 जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी गुजरात टाइटंस अपने आखिरी मैच को जीतकर अभियान समाप्त करना चाहेगी. इस बीच दोनों टीमों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं. How To Watch SRH vs GT, IPL 2024 66th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 3 मैचों को अपने नाम किया है और 1 मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता है. इस सीजन की पहली भिड़ंत में गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. उस मैच में दिग्गज गेंदबाज मोहित शर्मा ने 3 विकेट लिए थे. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच हुई इकलौती भिड़ंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने 34 रन से जीत दर्ज की थी.

सनराइजर्स हैदराबाद के इन खिलाड़ियों ने किया है अच्छा प्रदर्शन

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की मौजूदा टीम से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 पारियों में 35.25 की औसत और 141.77 की स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए हैं. इस बीच अभिषेक शर्मा ने एक अर्धशतक भी लगाया है. अभिषेक शर्मा के अलावा स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 4 मैचों में 123.37 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 95 रन बनाए हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 7 विकेट चटकाए हैं. भुवनेश्वर कुमार के अलावा उमरान मलिक ने 6 विकेट अपने नाम किए हैं.

गुजरात टाइटंस के इन खिलाड़ियों ने किया है बेहतरीन प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस की मौजूदा टीम से कप्तान शुभमन गिल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 13 मैचों में 39.80 की औसत और 122.46 की स्ट्राइक रेट से 398 रन बनाए हैं. इस दौरान शुभमन गिल के बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक भी निकले हैं. शुभमन गिल के अलावा घातक बल्लेबाज डेविड मिलर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 27.30 की औसत और 131.25 की स्ट्राइक रेट के साथ 273 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में मोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 13 मैचों में 20.85 की औसत के साथ 21 विकेट लिए हैं.

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में कुल 76 मैच खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 34 जीता हैं, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 42 जीत दर्ज की है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस स्टेडियम में अब तक 56 मुकाबले खेले हैं. 34 मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली है. 21 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच टाई रहा हैं. इस मैदान पर गुजरात टाइटंस ने कोई मैच नहीं खेला है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).