SRH vs GT, IPL 2024 66th Match Head to Head And Pitch Report: आज गुजरात टाइटंस को मिलेगी सनराइजर्स हैदराबाद से कड़ी चुनौती, यहां देखें हेड-टू-हेड आकंड़े और पिच रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों की पावर हिटिंग टीम के काम भी आई है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को एक बार फिर अपने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा से धमाकेदार शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को रनचेज के दौरान पारी संभालने पर भी जोर देना होगा.

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस (Photo Credits: Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans Head to Head Records: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में 66वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ से बस एक जीत दूर है. वहीं, गुजरात टाइटंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.

सनराइजर्स हैदराबाद अभी भी प्ले ऑफ की रेस में बनी हुई है. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ये मुकाबला करो या मरो का होने वाला है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को हर हाल में मैच जीतना ज़रूरी है. SRH vs GT, IPL 2024 66th Match: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, दोनों टीमों के आकंड़ो पर एक नजर

हेड टू हेड रिकॉर्ड

बता दें कि दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 3 मैचों को अपने नाम किया है और 1 मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता है. इस सीजन की पहली भिड़ंत में गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. उस मैच में दिग्गज गेंदबाज मोहित शर्मा ने 3 विकेट लिए थे. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच हुई इकलौती भिड़ंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने 34 रन से जीत दर्ज की थी.

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला अक्सर देखने को मिलता हैं. ऐसे में आज फिर से हाईस्कोरिंग मैच देखने के लिए मिल मिल सकता हैं. यहां कितनी ही बार 200 से ज्यादा और 250 रन भी बने हैं. दोनों पारियों को अगर मिला दिया जाए तो 500 रन का भी आंकड़ा पार हो चुका है. गेंदबाजी में यहां पर स्पिनर्स जरूर कुछ असर दिखा सकते हैं.

बाकी तेज गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा कुछ नहीं है. पिछले मुकाबलों में दिखा भी है कि हैदराबाद की ताकत उसकी बल्लेबाजी है. आज के मुकाबले में चौके और छक्के खूब देखने के लिए मिल सकते हैं. अगर टॉस की बात की जाए तो जो कप्तान इसे जीतेगा, वो हो सकता है कि पहले गेंदबाजी का फैसला करेगा.

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों की पावर हिटिंग टीम के काम भी आई है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को एक बार फिर अपने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा से धमाकेदार शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को रनचेज के दौरान पारी संभालने पर भी जोर देना होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड