SRH vs DC, IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से दी शिकस्त

सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को आईपीएल-13 में शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से हरा दिया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा. दिल्ली 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी.

अबू धाबी, 29 सितंबर. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने मंगलवार को आईपीएल-13 (Indian Premier League 2020) में शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 15 रनों से हरा दिया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा. दिल्ली 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी.

दिल्ली की तरफ से शिखर धवन ने 34 रन, ऋषभ पंत ने 32 रन बनाए। शिमरन हेटमायेर ने 21 रनों का योगदान दिया.हैदराबाद के लिए राशिद खान ने तीन विकेट लिए.इससे पहले हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो के 53 रन, डेविड वार्नर के 45 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए. यह भी पढ़ें-IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 163 रनों की चुनौती

IPL का ट्वीट-

बेयरस्टो ने अपनी पारी में 48 गेंदें खेली जिन पर दो चौके और एक पर छक्का मारा. वार्नर ने अपनी पारी में 33 गेंदें खेलते हुए तीन चौके और दो छक्के मारे. विलियम्सन ने भी अंत में 26 गेंदों पर 41 रन बनाए. दिल्ली के लिए अमित मिश्रा और कागिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर