South Africa Women vs Scotland Women, 11th Match Pitch Report: दुबई में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां मुकाबला साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा.

SA vs SCO (Photo: @ProteasWomenCSA/@CricketScotland)

South Africa Women National Cricket Team vs Scotland Women National Cricket Team 11th Match 2024 ICC Womens T20 World Cup Pitch Report: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत में साथ किया. लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए स्कॉटलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. दूसरी ओर, स्कॉटलैंड को अपने शुरुआती दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में स्कॉटलैंड की नजरें साउथ अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने पर होगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: SA W vs SCO W ICC Womens T20 World Cup 2024 Live Streaming: आज टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए मददगार साबित होती है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में हल्की स्विंग देखने को मिल सकती है. जबकि, बल्लेबाजों को भी शुरुआत में सतर्क रहने की जरूरत होगी, लेकिन एक बार सेट हो जाने के बाद पिच पर बड़े शॉट्स खेलना आसान हो सकता है. टीमों को पहली पारी में कम से कम 150 से ज्यादा रन बोर्ड पर लगाना होगा. दूसरी पारी में अगर ओस पड़ता है तो इसका असर गेंदबाजों पर पड़ सकता है, जिससे बल्लेबाजी और आसान हो सकती है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

मौसम का हाल

बता दें कि दुबई में दोपहर में मौसम बहुत गर्म और धूप वाला रहने की उम्मीद है. वहीं शाम में मैच के दौरान दर्शकों और खिलाड़ियों को 33 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच की भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. कहने की जरूरत नहीं है कि बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, मारिज़ैन कप्प, एनेके बॉश, सुने लुस, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका

स्कॉटलैंड: सास्किया होर्ले, सारा ब्राइस (विकेट कीपर), कैथरीन ब्राइस (कप्तान), ऐल्सा लिस्टर, प्रियानाज चटर्जी, डार्सी कार्टर, लोर्ना जैक, कैथरीन फ्रेजर, अब्ताहा मकसूद, रेचल स्लेटर, ओलिविया बेल

Share Now

संबंधित खबरें

Flydubai Hero Pilot: दुबई-इजराइल फ्लाइट में चाकू लगने के बाद भी लड़े भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार; पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया 'हीरो', बचीं 174 जिंदगियां

Mid-Air Crisis: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भिड़े दोनों पायलट; 2 मिनट में 17,400 फीट नीचे आया विमान, हाईजैक अलर्ट के बीच सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड