South Africa Women vs Ireland Women, 3rd ODI Match Pitch Report And Weather Update: जोहान्सबर्ग में बारिश बनेगी विलेन या बल्लेबाजों और गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज के दोनों मैच जीते हैं. इस मैच में भी दक्षिण अफ्रीका की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दक्षिण अफ्रीका काफी मजबूत टीम है. दूसरी तरफ आयरलैंड महिला टीम की दो प्रमुख खिलाड़ी कप्तान गैबी लुईस और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट अभी तक इस दौरे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं जिसके चलते टीम जीत दर्ज करने में नाकामयाब रही है.

दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa Women National Cricket Team vs Ireland Women National Cricket Team, 3rd ODI Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 19 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम (The Wanderers Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को 74 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले को जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम आयरलैंड को सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, आयरलैंड की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में आयरलैंड की कमान गैबी लुईस (Gaby Lewis) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: South Africa Women vs Ireland Women, 3rd ODI Match Live Streaming In India: दक्षिण अफ़्रीका बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज के दोनों मैच जीते हैं. इस मैच में भी दक्षिण अफ्रीका की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दक्षिण अफ्रीका काफी मजबूत टीम है. दूसरी तरफ आयरलैंड महिला टीम की दो प्रमुख खिलाड़ी कप्तान गैबी लुईस और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट अभी तक इस दौरे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं जिसके चलते टीम जीत दर्ज करने में नाकामयाब रही है.

आयरलैंड को सीरीज में कप्तान गैबी लुईस, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट और अर्लेना केली अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट, मैरिज़ेन कप्प और नादिन डे क्लर्क इस मैच में मुख्य खिलाड़ी रहेगी. इन खिलाड़ियों ने महिला बिग बैश लीग टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है.

दक्षिण अफ़्रीका महिला बनाम आयरलैंड महिला वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA-W vs IRE-W ODI Head To Head)

दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 10 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने नौ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आयरलैंड की टीम को महज एक मैचों में जीत नसीब हुई हैं.

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट काफी मजबूत है. दूसरी तरफ, आयरलैंड टीम कप्तान गैबी लुईस और ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट पर निर्भर करती है. दक्षिण अफ्रीका इस मैच में पहले बल्लेबाजी करती है तो 160-170 रन का टोटल खड़ा कर सकती है.

द वांडरर्स स्टेडियम पिच रिपोर्ट (The Wanderers Stadium Pitch Report)

दक्षिण अफ़्रीका महिला बनाम आयरलैंड महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 19 दिसंबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती हैं. इस मैदान पर पिछले चार वनडे में पहली पारी का औसत स्कोर 216 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 156 रन है. पिछले तीन मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने दो मैच जीते हैं. आज के मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं.

जोहान्सबर्ग के मौसम का हाल (Johannesburg Weather Update)

दक्षिण अफ़्रीका महिला बनाम आयरलैंड महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 19 दिसंबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, जोहान्सबर्ग में 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, इसके अलावा नमी यानी ह्यूमिडिटी 55 से 70 प्रतिशत तक रह सकती है. जोहान्सबर्ग के मौसम को देखते हुए ही मुकाबलों की शुरुआत करने के समय को भी आधे घंटे आगे बढ़ाने का भी फैसला लिया गया था. वहीं बारिश के चलते मुकाबले में किसी तरह की कोई रुकावट देखने को नहीं मिलेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA-W vs IRE-W 3rd ODI Match Probable Playing XI)

दक्षिण अफ्रीका महिला: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, लारा गुडॉल, सुने लुस, डेन वैन नीकेर्क, मियां स्मिट, काराबो मेसो (विकेटकीपर), नोंदुमिसो शंगासे, एलिज़-मारी मार्क्स, लीह जोन्स, तुमी सेखुखुने.

आयरलैंड महिला: सारा फोर्ब्स, गैबी लुईस (कप्तान), एमी हंटर (विकेटकीपर), ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, लौरा डेलानी, लिआ पॉल, रेबेका स्टोकेल, अर्लीन केली, कारा मरे, जेन मैगुइरे, एमी मैगुइरे.

नोट: दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Score Update: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\