South Africa Women vs Ireland Women, 1st T20I Match Live Streaming In India: दक्षिण अफ़्रीका बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपनी पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थीं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम 2-1 से हार गई थीं. दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम ने टी20 फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और लगातार पांच मैच जीते हैं. आयरलैंड की टीम ने 20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa Women National Cricket Team vs Ireland Women National Cricket Team, 1st T20I Match Live Streaming In India: दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 5 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केप टाउन (Cape Town) के न्यूलैंड्स (Newlands) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 10 मुकाबलों में से आयरलैंड की टीम ने दो मैच जीते हैं और दक्षिण अफ्रीका ने आठ बार बाजी मारी हैं. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में आयरलैंड की कमान गैबी लुईस (Gaby Lewis) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Virat Kohli ODI Stats At Visakhapatnam: विशाखापट्टनम में कुछ ऐसा रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, इतने के औसत से बनाते हैं रन; यहां देखें 'रन मशीन' के आंकड़े

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपनी पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थीं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम 2-1 से हार गई थीं. दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम ने टी20 फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और लगातार पांच मैच जीते हैं. आयरलैंड की टीम ने 20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

आयरलैंड को सीरीज में कप्तान गैबी लुईस, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट और अर्लेना केली अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट, मैरिज़ेन कप्प और नादिन डे क्लर्क इस मैच में मुख्य खिलाड़ी रहेगी. इन खिलाड़ियों ने महिला बिग बैश लीग टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है.

दक्षिण अफ़्रीका महिला बनाम आयरलैंड महिला टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA-W vs IRE-W 1st T20I Head To Head)

दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आयरलैंड की टीम को महज दो मैचों में जीत नसीब हुई हैं.

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट काफी मजबूत है. दूसरी तरफ, आयरलैंड टीम कप्तान गैबी लुईस और ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट पर निर्भर करती है. दक्षिण अफ्रीका इस मैच में पहले बल्लेबाजी करती है तो 160-170 रन का टोटल खड़ा कर सकती है.

कब और कहां खेला जाएगा दक्षिण अफ़्रीका महिला बनाम आयरलैंड महिला के बीच पहला टी20 मुकाबला?

दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 5 दिसंबर को केप टाउन के न्यूलैंड्स में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस आधे घंटे यानी 1 बजे होगा.

कैसे देख सकते हैं दक्षिण अफ़्रीका महिला बनाम आयरलैंड महिला के बीच पहला टी20 मुकाबला?

दक्षिण अफ़्रीका महिला बनाम आयरलैंड महिला के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का लुफ्त फैंस टीवी पर नहीं उठा सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (Fan Code) और क्रिकेट आयरलैंड यूट्यूब (CricketIreland YouTube) पर देखी जा सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA-W vs IRE-W 1st T20I Probable Playing XI)

दक्षिण अफ्रीका महिला: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेरी डेरकसेन, सुने लुस, क्लो ट्रायोन, मैरिज़ेन कप्प, नादिन डे क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, डेल्मी ट्यूनीक्लिफ़ / सेशनी नायडू.

आयरलैंड महिला: गैबी लुईस (कप्तान), एमी हंटर (विकेटकीपर), ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, लॉरा डेलानी, रेबेका स्टोकेल, लिआ पॉल, अर्लेना केली, अलाना डेलज़ेल, कारा मुरे, जेन मैगुइर, एवा कैनिंग.

नोट: दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\