South Africa Women Beat West Indies Women, 2nd ODI Match 2025 Scorecard: दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 40 रनों से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी; यहां देखें WI W बनाम SA W मैच का स्कोरकार्ड

दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की टीम को कप्तान हेले मैथ्यूज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. वेस्टइंडीज की ओर से एफ़ी फ्लेचर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. एफ़ी फ्लेचर के अलावा हेले मैथ्यूज ने दो विकेट चटकाए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 310 रन बनाने थे.

South Africa Women (Photo: X/@ProteasWomenCSA)

West Indies Women Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, 2nd ODI Match 2025 Scorecard Update: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला 14 जून को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बारबाडोस (Barbados) के थ्री डब्ल्यूएस ओवल, ब्रिजटाउन (Three Ws Oval, Bridgetown) में खेला गया. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज को 40 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 17 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) कर रहीं हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: WI W vs SA W, 2nd ODI Match 1st Inning Scorecard: दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को दिया 310 रनों का लक्ष्य, सुने लुस और नोंदुमिसो शांगासे ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम मैच का लाइव स्कोरकार्ड:

इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 51 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 309 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सुने लुस ने सबसे ज्यादा 76 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सुने लुस ने 65 गेंदों पर आठ चौके लगाए. सुने लुस के अलावा नोंदुमिसो शांगासे ने 55 रन बनाए.

दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की टीम को कप्तान हेले मैथ्यूज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. वेस्टइंडीज की ओर से एफ़ी फ्लेचर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. एफ़ी फ्लेचर के अलावा हेले मैथ्यूज ने दो विकेट चटकाए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 310 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज भी शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 40 रन बोर्ड पर लगा दिए. वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवर में 269 रन बनाकर सिमट गई. वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान हेले मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 56 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान हेले मैथ्यूज ने 58 गेंदों पर नौ चौके लगाई. हेले मैथ्यूज के अलावा शेमाइन कैंपबेल ने 53 रन बटोरे.

वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम को स्टार आलराउंडर मैरिज़ेन कप्प ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. नॉनकुलुलेको म्लाबा के अलावा मैरिज़ेन कप्प ने दो विकेट चटकाए. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला मंगलवार यानी 17 जून को बारबाडोस के थ्री डब्ल्यूएस ओवल, ब्रिजटाउन में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 309/9, 50 ओवर (लौरा वोल्वार्ड्ट 28 रन, ताज़मिन ब्रिट्स 26 रन, नोंडुमिसो शंगासे 55 रन, सुने लुस 76 रन, मैरिज़ेन कप्प 32 रन, सिनालो जाफ़्टा 2 रन, एनेरी डर्कसेन 37 रन, क्लो ट्रायॉन 28 रन, नादिन डी क्लार्क 11 रन, नॉनकुलुलेको म्लाबा नाबाद 1 रन और अयंदा ह्लुबी नाबाद 1 रन.)

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी: (हेले मैथ्यूज 2 विकेट, एफ़ी फ्लेचर 4 विकेट, करिश्मा रामहरैक 1 विकेट और आलिया अल्लेने 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी: 269/10, 50 ओवर (हेले मैथ्यूज 56 रन, कियाना जोसेफ 17 रन, रियलियाना ग्रिमोंड 15 रन, स्टैफनी टेलर 17 रन, चिनेले हेनरी 39 रन, शेमाइन कैंपबेल 53 रन, जैनिलिया ग्लासगो 17 रन, आलिया अल्लेने 1 रन, ज़ैदा जेम्स 18 रन, अफी फ्लेचर नाबाद 19 रन और करिश्मा रामहरैक 3 रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (मैरिज़ेन कप्प 2 विकेट, अयंदा ह्लुबी 1 विकेट, नादिन डी क्लार्क 1 विकेट, क्लो ट्रायॉन 1 विकेट, नॉनकुलुलेको म्लाबा 4 विकेट और नॉनडुमिसो शंगासे 1 विकेट).

Share Now

Tags

aaliyah alleyne Afy Fletcher Annerie Dercksen Ayabonga Khaka Ayanda Hlubi Barbados Barbados Pitch Report Bridgetown Bridgetown Pitch Report Chinelle Henry Chloe Tryon Hayley Matthews Jannillea Glasgow Karishma Ramharack Laura Wolvaardt Nadine de Klerk Nondumiso Shangase Nonkululeko Mlaba Qiana Joseph Realeanna Grimmond SA W vs WI W SA W vs WI W 2nd ODI SA W vs WI W 2nd ODI Match Score SA W vs WI W Live Match Score SA W vs WI W Live Match Scorecard SA W vs WI W Live Match Update SA W vs WI W Live Toss Update SA-W vs WI-W Pitch Report Shemaine Campbelle Sinalo Jafta South Africa South Africa (Women) South Africa vs West Indies South Africa vs West Indies Live Streaming in India South Africa Women National Cricket Team South Africa Women vs West Indies Women South Africa Women vs West Indies Women 2nd ODI Match South Africa Women vs West Indies Women 2nd ODI Match Score South Africa Women vs West Indies Women Live Streaming In India South Africa Women vs West Indies Women Pitch Report Stafanie Taylor Suné Luus Tazmin Brits Three Ws Oval Three Ws Oval Pitch Report West Indies West Indies Women West Indies Women Cricket Team West Indies Women Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team Where To Watch South Africa vs West Indies Where To Watch South Africa Women vs West Indies Women Zaida James अयांदा ह्लुबी अयाबोंगा खाका आलिया अल्लेने एनेरी डर्कसेन एफी फ्लेचर एसए डब्ल्यू बनाम डब्ल्यूआई डब्ल्यू करिश्मा रामहरैक क़ियाना जोसेफ़ क्लो ट्रायॉन चिनेले हेनरी जेनिलिया ग्लासगो जैदा जेम्स ताज़मिन ब्रिट्स थ्री डब्ल्यू ओवल थ्री डब्ल्यू बनाम ओवल पिच रिपोर्ट थ्री डब्ल्यूएस ओवल दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका (महिला) दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम नादिन डी क्लर्क नॉनकुलुलेको म्लाबा नोंडुमिसो शंगासे बारबाडोस बारबाडोस पिच रिपोर्ट ब्रिजटाउन ब्रिजटाउन पिच रिपोर्ट रीलेना ग्रिमोंड लौरा वोल्वार्ड्ट वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज महिला वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम शेमाइन कैंपबेल सिनालो जाफ्ता सुने लुस स्टैफनी टेलर हेले मैथ्यूज

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Scorecard: होबार्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 252 रनों का टारगेट, हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Semi Final Scenario: जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल की रेस में बरकरार भारत; वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा 'करो या मरो' का मुकाबला

\