SA vs IRE 1st ODI 2024 Preview: आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को मिलेगी काटें की टक्कर, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

दक्षिण अफ़्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहला वनडे मुकाबला 02 अक्टूबर(बुधवार) को अबू धाबी(Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम(Sheikh Zayed Stadium) में शाम 05:00 PM बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 04:30 PM को होगा.

आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credits: Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team 1st ODI 2024 Preview: दक्षिण अफ़्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 02 अक्टूबर(बुधवार) को अबू धाबी(Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम(Sheikh Zayed Stadium) में खेला जाएगा. टी20 सीरीज खत्म होने के बाद, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही अब आगामी वनडे मैचों के लिए कमर कस ली हैं. दो मैचों की टी20 सीरीज बराबरी पर खत्म हुई, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच जीता था, लेकिन आयरलैंड ने दूसरे मैच में वापसी की. वनडे सीरीज में भी आयरलैंड को इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इस बीच, आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स के बारे में जानेगें. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप कर टीम इंडिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका के टॉप पर बनाई मजबूत पकड़, यहां देखें डब्ल्यूटीसी की लेटेस्ट रैंकिंग

दूसरा टी20 मैच जीतने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा और वे वनडे सीरीज में भी इसी मानसिकता के साथ उतरना चाहेंगे. दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखेगा. टी20 सीरीज का बराबरी पर खत्म होना प्रोटियाज के लिए उम्मीद से परे होगा. टीम वनडे सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि नतीजा दोहराया न जाए.

वनडे में साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड(IRE vs SA ODI Head To Head Records): साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड अब तक कुल 8 एकदिवसीय इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जिसमे से 6 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका की टीम ने बाजी मारी हैं. इस सीरीज में आयरलैंड को 1 मैच में जीत हासिल की है. जिसमें एक मैच रद्द हुई हैं.

साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड पहले वनडे 2024 में प्रमुख खिलाड़ी (Key Players): पॉल स्टर्लिंग, कर्टिस कैम्फर, रासी वैन डेर डुसेन, रयान रिकेल्टन, एंडिले फेहलुकवायो, बेन व्हाइट ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज़ कर्टिस कैम्फर और पैट्रिक क्रूगर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं रयान रिकेल्टन और क्रेग यंग के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड पहले वनडे कब और कहां खेला जाएगा?

दक्षिण अफ़्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहला वनडे मुकाबला 02 अक्टूबर(बुधवार) को अबू धाबी(Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम(Sheikh Zayed Stadium) में शाम 05:00 PM बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 04:30 PM को होगा.

साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड पहले वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट या स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

दुर्भाग्य से, भारत में आयरलैंड क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम वनडे श्रृंखला का सीधा प्रसारण किसी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. हालाँकि, फैंस के लिए खुशखबरी है कि आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका(IRE vs SA) पहले ओडीआई लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप(FanCode App) और वेबसाइट (fancode.com) पर उपलब्ध होगा, जिसका पास लेकर मैच का लुफ्त उठा सकते हैं.

साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड पहले वनडे मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), कर्टिस कैम्फर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, क्रेग यंग, ​​फिओन हैंड, ग्राहम ह्यूम

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, रयान रिकलटन, रासी वैन डेर डुसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, नकाबा पीटर, लुंगी एनगिडी

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\