क्रिकेट

ICC WTC 2023–25 Points Table: बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप कर टीम इंडिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका के टॉप पर बनाई मजबूत पकड़, यहां देखें डब्ल्यूटीसी की लेटेस्ट रैंकिंग

इस सीरीज में जीत के साथ ही भारत 74.24 के पॉइंट परसेंटेज (PCT) के साथ शीर्ष पर बना रहेगा. इस सीरीज में हार के साथ ही बांग्लादेश ICC WTC 2023-25 ​​स्टैंडिंग में सातवें स्थान पर खिसक गया है. ऑस्ट्रेलिया 62.50 के PCT के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 55.56 के PCT के साथ तीसरे स्थान पर है. इंग्लैंड (42.19) और दक्षिण अफ्रीका (38.89) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं.

ICC WTC 2023–25 Points Table: बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप कर टीम इंडिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका के टॉप पर बनाई मजबूत पकड़, यहां देखें डब्ल्यूटीसी की लेटेस्ट रैंकिंग
ICC World Test Championship (Photo credit: ICC)

ICC World Test Championship 2023–25 Points Table Updated: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Bangladesh National Cricket Team) दूसरा टेस्ट मैच का आखिरी दिन 01 अक्टूबर(मंगलवार) को कानपुर(Kanpur) के ग्रीन पार्क स्टेडियम(Green Park) में खेला गया. जिसमें भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को हरा कर भारतीय सरजमी पर लगातार 18वां सीरीज जीती है. इस सीरीज में जीत के साथ ही भारत 74.24 के पॉइंट परसेंटेज (PCT) के साथ शीर्ष पर बना रहेगा. इस सीरीज में हार के साथ ही बांग्लादेश ICC WTC 2023-25 ​​स्टैंडिंग में सातवें स्थान पर खिसक गया है. ऑस्ट्रेलिया 62.50 के PCT के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 55.56 के PCT के साथ तीसरे स्थान पर है. इंग्लैंड (42.19) और दक्षिण अफ्रीका (38.89) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को 7 से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा; यशस्वी जायसवाल बने जीत के हीरो

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा भी जमाया और बांग्लादेश का सूपड़ा साफ किया. दूसरी पारी में भारत को जीत के लिए 95 रनों का टारगेट मिला था. जिसे टीम इंडिया ने 17.2 ओवर में हासिल कर लिया हैं. इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 74.2 ओवर में 233 रन पर सिमट गई थी. जिसके बाद टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 285 रन बनाकर पारी घोषित की थी. बारिश से प्रभावित मैच में टीम इंडिया ने धुआंधार प्रदर्शन कर मुकाबला अपने नाम की हैं.

आईसीसी डब्ल्यूटीसी 2023-2025 अंक तालिका(ICC WTC 2023-2025 Points Table)

टीम मैच जीत हार ड्रा पर्सनल डिफरेंस पॉइंट्स प्रतिशत
भारत 11 8 2 1 2 98 74.24
ऑस्ट्रेलिया 12 8 3 1 10 90 62.50
श्रीलंका 9 5 4 0 0 60 55.56
इंग्लैंड 16 8 7 1 19 81 42.19
दक्षिण अफ्रीका 6 2 3 1 0 28 38.89
न्यूज़ीलैंड 8 3 5 0 0 36 37.50
बांग्लादेश 8 3 5 0 0 33 34.38
पाकिस्तान 7 2 5 0 8 16 19.05
वेस्टइंडीज 9 1 6 2 0 20 18.52

(Updated after IND vs BAN 2nd Test 2024)

 हर जीत के लिए एक टीम को 12 अंक दिए जाते हैं, जबकि बराबरी पर छह-छह अंक मिलते हैं. ड्रॉ होने की स्थिति में दोनों टीमों को चार-चार अंक मिलते हैं. यह ध्यान में रखना होगा कि टीमों की रैंकिंग अंकों के आधार पर नहीं बल्कि PCT के आधार पर की जाएगी. ऑस्ट्रेलिया मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन है, जिसने इस साल जून में फाइनल में भारत पर शानदार जीत के साथ खिताब जीता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).