South Africa vs Zimbabwe, 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

यह टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे इस मैच में प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में जीत हासिल की, जिससे उनकी फॉर्म और आत्मविश्वास का पता चलता है. ज़िम्बाब्वे ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेला, लेकिन उनकी टीम को अनुभव और निरंतरता की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, 1st Test Match 2025 Day 1 Live Toss And Scorecard Update: ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 28 जून से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम करने के बाद अब साउथ अफ्रीका की टीम नए डब्ल्यूटीसी साइकिल की शुरुआत ज़िम्बाब्वे के दौरे से करने जा रही है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर टेस्ट चैंपियन बनने वाली साउथ अफ्रीकी टीम की कोशिश इस दौरे में अपनी विजयी लय को बनाए रखने की होगी. वहीं ज़िम्बाब्वे की टीम भी बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ हुई पिछली टेस्ट सीरीज़ से मिले आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है. इस सीरीज में ज़िम्बाब्वे की कमान क्रेग एर्विन (Craig Ervine) हाथों में हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई केशव महाराज (Keshav Maharaj) कर रहे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढें: South Africa vs Zimbabwe, 1st Test Match 2025 Preview: पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को कांटे की टक्कर देने उतरेगी ज़िम्बाब्वे, यहां जानें मैच से पहले पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला:

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, निक वेल्च, सीन विलियम्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, तफदज़वा त्सिगा (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाड्ज़ा, विंसेंट मसेकेसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तनाका चिवांगा.

दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी ज़ोरज़ी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंघम, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरिन (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज (कप्तान), कोडी यूसुफ, क्वेना मफाका.

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

यह टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे इस मैच में प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में जीत हासिल की, जिससे उनकी फॉर्म और आत्मविश्वास का पता चलता है. ज़िम्बाब्वे ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेला, लेकिन उनकी टीम को अनुभव और निरंतरता की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

नोट: ज़िम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Blessing Muzarabani Brian Bennett Bulawayo Bulawayo Pitch Report Bulawayo Weather Bulawayo Weather Report Bulawayo Weather Update Codi Yusuf Corbin Bosch Craig Ervine David Bedingham Dewald Brevis How To Watch Zimbabwe vs South Africa Keshav Maharaj Kwena Maphaka Kyle Verreynne Lhuan-dre Pretorius matthew breetzke Nick Welch queens sports club Queens Sports Club Pitch Report queens sports club weather Sean Williams Tafadzwa Tsiga Takudzwanashe Kaitano Tanaka Chivanga Tony de Zorzi Vincent Masekesa Wellington Masakadza Wessly Madhevere Where To Watch Zimbabwe vs South Africa Wiaan Mulder WTC Points Table Zimbabwe Cricket Team vs South Africa Cricket Team Scorecard Zimbabwe Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Scorecard Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Scorecard Zimbabwe vs South Africa 1st Test Day 1 Zimbabwe vs South Africa 1st Test Scorecard Zimbabwe vs South Africa Live Scorecard Zimbabwe vs South Africa Live Streaming In India काइल वेरिन केशव महाराज कॉर्बिन बॉश कोडी यूसुफ क्रेग एर्विन क्वींस स्पोर्ट्स क्लब क्वींस स्पोर्ट्स क्लब पिच रिपोर्ट क्वींस स्पोर्ट्स क्लब मौसम क्वेना मफाका जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट दिन 1 टोनी डी ज़ोरज़ी डेवाल्ड ब्रेविस डेविड बेडिंघम तनाका चिवांगा तफदज़वा त्सिगा ताकुदज़्वानाशे कैटानो निक वेल्च बुलावायो बुलावायो पिच रिपोर्ट बुलावायो मौसम बुलावायो मौसम अपडेट बुलावायो मौसम रिपोर्ट ब्रायन बेनेट ब्लेसिंग मुजारबानी मैथ्यू ब्रीट्ज़के लुआन ड्रे प्रिटोरियस वियान मुल्डर विंसेंट मसेकेसा वेलिंगटन मसाकाड्ज़ा वेस्ली मधेवेरे सीन विलियम्स

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\