South Africa vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दोनों टीम अपने पिछले प्रदर्शन को भुलाकर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी. आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भी यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है. दोनों टीमों की नजर इस सीरीज के जरिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी रणनीति को परखने पर होगी. दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं.

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard Update: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 31 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम (The Wanderers Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले को जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

तीसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs WI 3rd T20I Match Playing)

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, ईथन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी.

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, मैथ्यू फोर्डे, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, अकील होसेन.

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (South Africa National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard)

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों टीमों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी खराब प्रदर्शन किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम पाकिस्तान और टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो टी20 इंटरनेशनल सीरीज हारी है तो वेस्टइंडीज भी पिछले पांच में से महज एक ही मैच जीत पाई है. क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस और एनरिक नॉर्टजे ने हाल ही में खत्म हुए एसए20 लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

दोनों टीम अपने पिछले प्रदर्शन को भुलाकर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी. आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भी यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है. दोनों टीमों की नजर इस सीरीज के जरिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी रणनीति को परखने पर होगी. दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 14 मैचों में जीत नसीब हुई है.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराया, 2-0 से सीरीज बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 366 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमक़ेदारी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा वनडे, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड