PAK vs SA 3rd ODI 2025 Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान तीसरा वनडे होगा निर्णायक, जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की तीन मैचों की वनडे सीरीज (PAK vs SA ODI Series) का तीसरा मुकाबला फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 03:30 बजे से शुरू होगा.

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Preview: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (PAK vs SA ODI Series) का आखिरी मुकाबला फैसलाबाद (Faisalabad) के इकबाल स्टेडियम (Iqbal Stadium) में खेला जाएगा. सीरीज़ फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, जिससे यह निर्णायक मुकाबला दोनों टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी हो गया है. पहले वनडे में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सलमान अली आगा की 62 रनों की पारी की बदौलत लक्ष्य का सफल पीछा किया था और जीत हासिल की थी. हालांकि, दूसरे वनडे में टीम अपना स्कोर बचाने में नाकाम रही, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज़ में वापसी कर ली. अब मेज़बान टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने जीत दर्ज कर सीरीज़ अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में जल्दी आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में रोने लगे बाबर आज़म? जानिए वायरल दावें की सच्चाई

वहीं दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने पहले मुकाबले में मिली हार के बाद शानदार वापसी की. दूसरे वनडे में विकेटकीपर-बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने नाबाद 123 रनों की पारी खेलते हुए टीम को आसान जीत दिलाई. इस जीत से प्रोटियाज़ का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है, और अब वे उसी लय को बरकरार रखते हुए निर्णायक मुकाबला जीतकर सीरीज़ ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश करेंगे.

वनडे में पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड्स(PAK vs SA  Head to Head Records): पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का इतिहास बेहद रोमांचक रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 89 मैच खेले गए हैं, जिनमें दक्षिण अफ्रीका ने 53 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान ने 35 मैच जीते हैं. एक मैच बिना परिणाम के समाप्त हुआ और कोई भी मुकाबला टाई नहीं रहा है.

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे 2025 के लिए प्रमुख खिलाड़ी (PAK vs SA Key Players To Watch Out): फखर जमान, सलमान आगा, शाहीन अफरीदी, क्विंटन डी कॉक, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लुंगी एनगिडी इस मुकाबले में सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. जिनपर सबकि निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (PAK vs SA Mini Battle): साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉकऔर पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी की टक्कर रोमांचक होगी. वहीं पाकिस्तान का स्टार बल्लेबाज बाबर आजम बनाम लुंगी एनगिडी की भिड़ंत भी मैच का रुख बदल सकती है.

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की तीन मैचों की वनडे सीरीज (PAK vs SA ODI Series) का तीसरा मुकाबला फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 03:30 बजे से शुरू होगा.

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे 2025 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे 2025 का प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा, क्योंकि इस सीरीज के लिए कोई आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर नहीं है. जैसे टेलीकास्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वैसे ही पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भी किसी प्लेटफॉर्म पर नहीं की जाएगी. भारत में फैंस ऑनलाइन लाइव मैच नहीं देख पाएंगे, लेकिन वे साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव स्कोर अपडेट्स फॉलो कर सकते हैं.

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन:

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह

साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के (कप्तान), सिनेथेम्बा केशिले, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, ब्योर्न फोर्टुइन, नंद्रे बर्गर, नकाबायोमज़ी पीटर

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Netherlands vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पहले मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी, नीदरलैंड्स को डच पावर दिखाने की ज़रूरत, स्कोरकार्ड यहां देखें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Live Score Update: कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\