क्रिकेट

South Africa vs Pakistan, 2nd Test Day 2 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 615 रनों पर सिमटी, रयान रिकेल्टन ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें स्कोरकार्ड

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 61 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 141.3 ओवरों में 615 रन बनाकर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 259 रनों की शानदार पारी खेली.

South Africa vs Pakistan, 2nd Test Day 2 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 615 रनों पर सिमटी, रयान रिकेल्टन ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ़्रीका बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 2nd Test Day 2 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केप टाउन (Cape Town) के न्यूलैंड्स (Newlands) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम का कमान शान मसूद (Shan Masood) के हाथों में हैं. PAK vs SA 2nd Test 2025 Day 2 Live Streaming: मजबूत स्तिथि में दक्षिण अफ्रीका, दूसरे टेस्ट में वापसी करना चाहेगी पाकिस्तान टीम, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

यहां देखें दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी का स्कोरकार्ड

इससे पहले दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 61 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 141.3 ओवरों में 615 रन बनाकर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 259 रनों की शानदार पारी खेली.

इस बेहतरीन पारी के दौरान रयान रिकेल्टन ने 343 गेंदों पर 29 चौके और तीन छक्के लगाए. रयान रिकेल्टन के अलावा कप्तान टेम्बा 106 रन बावुमा और काइल वेरिन 100 रन बनाए. दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को खुर्रम शहजाद ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास और सलमान आगा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद अब्बास और सलमान आगा के अलावा खुर्रम शहजाद और मीर हमजा को दो-दो विकेट मिले.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).