क्रिकेट

South Africa vs Pakistan 1st Test 2024 Day 3 Live Streaming: तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की नजरें पाकिस्तान को जल्दी ऑल आउट करने पर होगी, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहले टेस्मैट च के तीसरे दिन का खेल आज यानी 28 दिसंबर से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में खेला जा रहा हैं.

South Africa vs Pakistan 1st Test 2024 Day 3 Live Streaming: तीसरे दिन साउथ अफ्रीका की नजरें पाकिस्तान को जल्दी  ऑल आउट करने पर होगी, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
South Africa (Photo: @ProteasMenCSA)

South Africa National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 1st Test 2024 Day 3 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज यानी 28 दिसंबर से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में खेला जा रहा हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 22 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए हैं. मेहमान टीम अभी भी 2 रन से पीछे है. पाकिस्तान की ओर से फिलहाल बाबर आज़म ने 34 गेंदों में 16 रन और सऊद शकील 8 गेंदों में 8 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा दूसरे दिन सैम अयूब 27 रन, कप्तान शान मसूद 28 रन और कामरान गुलाम 4 रन बनाकर आउट हो गए. यह भी पढें: Nitish Kumar Reddy Half Century: चौथे टेस्ट में नीतीश कुमार रेड्डी ने जड़ा मेडेन अर्धशतक, भारत का स्कोर 300 के करीब

वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से दूसरे पारी में अब तक मार्को जैन्सन ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए हैं. जबकि कागिसो रबाडा को 1 विकेट मिला है. फिलहाल पाकिस्तान की नजरें दूसरे दिन बड़े स्कोर पर होगी. साउथ अफ्रीका को मेहमान टीम बड़ा टारगेट देना चाहेगी.

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल कब खेला जाएगा?

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज 28 दिसंबर शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा.

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल कहां देखें?

भारत में टीवी पर साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18-1 एसडी और स्पोर्ट्स 18-1 एचडी चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से पहले टेस्ट मुकाबला के तीसरे दिन के खेला का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका: टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेन्सन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, डेन पैटर्सन

पाकिस्तान: शान मसूद (कप्तान), सईम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, सलमान आगा, आमेर जमाल, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2024 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).