South Africa vs New Zealand, 2nd Semi-Final Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज करेंगे पटलवार, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

दक्षिण अफ्रीका की टीम को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था. न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम 5 अंक के साथ टेबल में टॉप पर रही थी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy 2025 2nd Semi-Final Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी पांच मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन किया हैं. इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेंबा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. जबकि, जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. South Africa vs New Zealand, 2nd Semi-Final Match Key Players To Watch Out: कल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा घमासान मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

दक्षिण अफ्रीका की टीम को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था. न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम 5 अंक के साथ टेबल में टॉप पर रही थी.

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम शानदार लय में है, वहीं दक्षिण अफ्रीका कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के कारण थोड़ी कमजोर दिख रही है. दोनों टीमों में जीतने वाली टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. न्यूजीलैंड की टीम को लीग स्टेज के शुरुआती दो मुकाबले में बांग्लादेश और मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs NZ ODI Head To Head Record)

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 1992 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 73 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने 42 मुकाबले अपने नाम किए है. जबकि, 26 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की हैं. 5 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 1 वनडे मुकाबला खेला गया है. इस मैच को न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नाम किया था.

पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा. गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. इस पिच पर अच्छा उछाल है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिल सकती है. इस ग्राउंड का औसत पहला पारी स्कोर 280 रन है, लेकिन टीमें 300 से अधिक का स्कोर बनाकर दबाव बना सकती हैं. मैच के शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच बल्लेबाजों के लिए और भी अनुकूल हो सकती हैं. सपाट पिच होने के कारण ज्यादा सारे रन बनने की संभावना है, इसलिए टीमों को 300 से अधिक का स्कोर बनाने की कोशिश करनी होगी.

लाहौर का मौसम (Lahore Weather Update)

मैच के दिन लाहौर में मौसम साफ रहेगा और तापमान लगभग 22°C रहेगा. मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है, जिससे पूरा मैच होने की उम्मीद है. यह स्थिति बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होगी और उन्हें अपनी पूरी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, तेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को येन्सन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी.

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रूर्के.

Share Now

Tags

-Dubai Adam Zampa Alex Carey Australia australia national cricket team Axar Patel Ben Dwarshuis bharat-australia match Cooper Connolly Dubai International Stadium Dubai International Stadium Pitch Report Dubai Weather Dubai Weather Report Dubai weather update Glenn Maxwell hardik pandya ICC Champions Trophy 2025 1st Semi Final Live Score ICC Champions Trophy 2025 1st Semi Final Live Score Update ICC Champions Trophy 2025 1st Semi Final Live Scorecard ICC Champions Trophy 2025 1st Semi-Final Score ICC Champions Trophy 2025 1st Semi-Final Scorecard ind aus match ind aus semi final Ind va Aus IND VS AU ind vs aus champions trophy IND vs AUS Live Match Ind vs Aus live score IND vs AUS ODI ind vs aus today match ind vs aus toss ind vs aus toss time IND बनाम AUS India india australia live match today india australia match live india australia semi final 2025 INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Live Streaming India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Live Streaming In India india national cricket team vs australian men’s cricket team india national cricket team vs australian men’s cricket team match scorecard india national cricket team vs australian men’s cricket team timeline India v/s Australia india versus australia match india vs australia live score india vs australia live score today India vs Australia Live Score Update India vs Australia Live Scorecard India vs Australia Live Streaming India vs Australia Live Streaming In India India vs Australia Match india vs australia matches India vs Australia score India vs Australia Scorecard india vs australia toss india vs australia toss time india-australia live india-australia live match indian vs australia Josh Inglis KL Rahul Kuldeep Yadav Marnus Labuschagne Mohammed Shami Nathan Ellis Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Shubman Gill Steve Smith Steven Smith Tanveer Sangha Team India vs Australia today match ind vs aus toss ind vs aus TRAVIS HEAD Varun Chakravarthy Virat Kohli where to watch where to watch australian men’s cricket team vs india national cricket team who won the toss today अक्षर पटेल इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया इंडिया-ऑस्ट्रेलिया इंडिया-ऑस्ट्रेलिया का मैच इंडिया-ऑस्ट्रेलिया मैच एडम जम्पा एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम कुलदीप यादव कूपर कोनोली केएल राहुल ग्लेन मैक्सवेल जोश इंग्लिस टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया ट्रैविस हेड तनवीर संघा. दुबई दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई मौसम दुबई मौसम अपडेट दुबई मौसम रिपोर्ट नाथन एलिस बेन ड्वारशुइस भारत भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया स्ट्रीमिंग मार्नस लाबुशेन मोहम्मद शमी रवींद्र जडेजा रोहित शर्मा वरुण चक्रवर्ती विराट कोहली शुभमन गिल श्रेयस अय्यर स्टीवन स्मिथ हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Live Score Update: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\