South Africa vs New Zealand, 2nd Semi-Final Match Live Streaming In India: फाइनल की टिकट के लिए दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

न्यूजीलैंड की टीम शानदार लय में है, वहीं दक्षिण अफ्रीका कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के कारण थोड़ी कमजोर दिख रही है. दोनों टीमों में जीतने वाली टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. न्यूजीलैंड की टीम को लीग स्टेज के शुरुआती दो मुकाबले में बांग्लादेश और मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: File Photo)

South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy 2025 2nd Semi-Final Match Live Streaming: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी पांच मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन किया हैं. इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेंबा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. जबकि, जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. South Africa vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़े

न्यूजीलैंड की टीम शानदार लय में है, वहीं दक्षिण अफ्रीका कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के कारण थोड़ी कमजोर दिख रही है. दोनों टीमों में जीतने वाली टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. न्यूजीलैंड की टीम को लीग स्टेज के शुरुआती दो मुकाबले में बांग्लादेश और मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था. न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम 5 अंक के साथ टेबल में टॉप पर रही थी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs NZ ODI Head To Head Record)

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 1992 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 73 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने 42 मुकाबले अपने नाम किए है. जबकि, 26 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की हैं. 5 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 1 वनडे मुकाबला खेला गया है. इस मैच को न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नाम किया था.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 से खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का लुफ्त कब और कहां उठाए?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, तेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को येन्सन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी.

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रूर्के.

Share Now

Tags

-Dubai Adam Zampa Alex Carey Axar Patel Ben Dwarshuis Cooper Connolly Dubai International Stadium Dubai International Stadium Pitch Report Dubai Weather Dubai Weather Report Dubai weather update Glenn Maxwell hardik pandya India v/s Australia Josh Inglis KL Rahul Kuldeep Yadav Marnus Labuschagne Mohammed Shami Nathan Ellis Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Shubman Gill Steven Smith Tanveer Sangha Team India vs Australia TRAVIS HEAD Varun Chakravarthy Virat Kohli अक्षर पटेल इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया एडम जम्पा एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम कुलदीप यादव कूपर कोनोली केएल राहुल ग्लेन मैक्सवेल जोश इंग्लिस टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया ट्रैविस हेड तनवीर संघा. दुबई दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई मौसम दुबई मौसम अपडेट दुबई मौसम रिपोर्ट नाथन एलिस बेन ड्वारशुइस भारत भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया स्ट्रीमिंग मार्नस लाबुशेन मोहम्मद शमी रवींद्र जडेजा रोहित शर्मा वरुण चक्रवर्ती विराट कोहली शुभमन गिल श्रेयस अय्यर स्टीवन स्मिथ हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\